सीएम योगी ने सरकारी कर्मचारियों से अपील, कहा- एक-एक परिवार को गोद लेकर मनाएं दीपावली

लखनऊ, 03 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्माचारियों से अपील भी की। सीएम योगी ने कहा कि सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें।

Recommended Video

    Deepotsav 2021: Yogi Adityanath की अपील- जरूरतमंद परिवार के साथ मनाएं Diwali | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi appeal to govt employees to adopt family Celebrate Diwali

    सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हमारे पास साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और 4 लाख पुलिस बल हैं। उन सभी से अपील हैं कि एक परिवार को इस अवसर पर गोद लेकर अपनी दीपावली उनके साथ मनाएं। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    अयोध्या में इस साल 9 लाख दीये जलाए जाएंगे। यह 9 लाख उन घरों का प्रतिनिधित्व करता है, जिन घरों में पीएम आवास योजना के तहत लोगों ने रहना शुरू किया है। हमने ग्रामीण और शहरी योजनाओं में अब तक 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपोत्सव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी प्रसिद्घ हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+