'सिख देश-धर्म के लिए मर मिटने को तैयार रहता है', गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बोले CM योगी आदित्यनाथ
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का आज 357वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बधाइयां दीं।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु गोविंद सिंह जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। सीएम योगी ने डीएवी डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक दिव्य महापुरुष थे।

पूरा देश आज गुरु महाराज का प्रकाशोत्सव मना रहा है और उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए नई प्रेरणा प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आगे कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज स्वयं शहीद पुत्रों के पिता और शहीद पिता के पुत्र हैं। इतिहास में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि परिवार की कई पीढ़ियां देश और धर्म की रक्षा के लिए खुद को बलिदान कर दें।
सीएम ने कहा कि 2022 से वीर बाल दिवस का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन हो रहा है। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने 2018-19 में साहिबजादों के बलिदान और उनकी स्मृति में वीर बाल दिवस की मांग उठाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज द्वारा किए गए कार्य आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। सिख देश और धर्म के लिए मर मिटने को सदैव तैयार रहता है। गुरु गोविंद सिंह हमें इतनी शक्ति दें कि हम उनके पथ पर आगे बढ़ सकें।












Click it and Unblock the Notifications