बैडमिंटन कोर्ट पर नजर आए सीएम योगी, वित्त मंत्री से कोर्ट पर दिखाया दम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली के दौरे पर गए थे, यहां उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने यहां बैडमिंटन कोर्ट पर हाथ आजमाया। डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टिपर्पज हॉल का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैडमिंटन कोर्ट पर हाथ आजमाया।
मुख्यमंत्री ने हाथ में रैकेट लेकर वित्त मंत्री के साथ कुछ शॉट्स खेले। मुख्यमंत्री इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे, उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। जबकि दूसरी ओर वित्त मंत्री सुरश खन्ना ने शॉट्स खेले। इस दौरान कई खिलाड़ी और वरिष्ठ अधिकारी, नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्टेडियम में स्टेडियम का जायजा लेने के साथ ही यहां पर उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। बता दें कि डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए आधुनिक हाल पर कुल 10.08 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह पूरा हॉल वातानुकूलित है। इसमे दो बालकनी हैं, यहां एक साथ तकरीबन 350 लोग बैठक सकते हैं।
यहां खिलाड़ियों के रुकने के लिए विश्रामगृह, ट्रैकिंग रूम, मेडिकल रूम और लिफ्ट आदि की भी सुविधा उपलब्ध है। हॉल के भीतर कुश्ती, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेल खेले जा सकते हैं। खिलाड़ियों के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यंमत्री ने उनसे उनका हाल जाना। इस दौरान तैराक खिलाड़ी आध्या बंसल ने मुख्यमंत्री को एक पेंटिंग दी। बाद में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ फोटो क्लिक कराई।












Click it and Unblock the Notifications