नानाजी देशमुख को पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा,'ग्रामोदय से राष्ट्रोदय' की संकल्पना को मूर्त रूप देने वाले महान समाजसेवी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, 'भारत रत्न', 'राष्ट्रऋषि' नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ग्रामीण भारत के उत्थान व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान हमें सदैव प्रेरित करेगा।
बता दें कि नानाजी देशमुख का जन्म 11 अक्टूबर 1916 में महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में हुआ था। वह एक समाजसेवी थे, वह पहले भारतीय जनसंघ के नेता थे। वर्ष 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी तो नानाजी मोरारजी मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। लेकिन बाद में उन्होंने यह कहकर खुद को अलग कर लिया कि उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वह समाज सेवा के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने मंत्री पद ठुकरा दिया था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें राज्यसभा में मनोनीत किया गया। अटल जी की सरकार में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

नानाजी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक से काफी प्रेरित थे। सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार से प्रेरित होकर नानाजी ने संघ के साथ मिलकर काम करना शुरू किया। बतौर प्रचारक वह उत्तर प्रदेश भी गए, यहां आगरा में वह दीनदयाल उपाध्याय से मिले, बाद में गोरखपुर गए और संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications