UP News: CM Yogi और पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की मुलाकात, उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
UP News: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों काफी गहमा-गहमी नजर आ रही है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट की थी। अब लखनऊ में सोमवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के संगठन में बदलाव हो सकते हैं। पूर्व सांसद को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पूर्वांचल की राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं। वह लंबे समय से सीएम योगी से संवाद बहाली की कोशिश कर रहे थे। सोमवार को सीएम योगी से उनकी मुलाकात आधे घंटे चली है। दोनों नेताओं के बीच पिछले काफी महीने से संवाद बंद था।

CM Yogi से बृजभूषण सिंह के मुलाकात के हैं सियासी मायने
बताया जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश की राजनीति खास तौर पर पूर्वांचल में अपना कद बढ़ाना चाहते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इधर दिल्ली में सीएम योगी की हुई हाई प्रोफाइल मीटिंग में प्रदेश की राजनीति में गुटबाजी को खत्म करने और संगठन पर जोर देने का बल दिया गया है। संघ ने भी बीजेपी हाई कमान को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर देना होगा। लोकसभा चुनाव नतीजों से पार्टी और संघ दोनों को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: 'न कोई हनी है, न ट्रैप है', सीएम फडणवीस के जवाब पर संजय राउत ने मंत्री की फोटो शेयर कर किया बड़ा दावा
बृजभूषण शरण सिंह को प्रदेश में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला और उनकी जगह पर बेटे करण सिंह को टिकट दिया गया था। लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह प्रदेश की सियासत में अपनी भूमिका मजबूत करने में जुटे हैं। अब सीएम योगी के साथ हुई मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में उन्हें पूर्वांचल में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बृजभूषण राजपूत जाति से आते हैं और प्रदेश की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है। वह 6 बार सांसद रह चुके हैं जिसमें से 5 बारप बीजेपी के टिकट से और एक बार 1991 में समाजवादी पार्टी के टिकट से जीते हैं। अयोध्या और पूर्वांचल के इलाके में वह अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार जीरो पावर्टी अभियान के चिन्हित परिवार के सदस्यों को देगी स्किल ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications