चलती ट्रेन में महिला को एसिड पिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे CM योगी
सीएम योगी ने घटना के बारे में जानकारी ली और अस्पताल पहुंचे। सीएम ने पीड़िता का इलाज मुफ्त कराने और उसे एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी बात कही है।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती एसिड एटैक पीड़िता और गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। पीड़िता को चलती ट्रेन में गुरुवार को एसिड पीने को मजबूर किया गया था। बाद में वह जीआरपी को अचेत हालत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम योगी ने घटना के बारे में जानकारी ली और अस्पताल पहुंचे। सीएम ने पीड़िता का इलाज मुफ्त कराने और उसे एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी बात कही है। योगी ने गुरुवार को ही लखनऊ के एक थाने का औचक निरीक्षण करके पुलिस को कानून व्यवस्था सुधारने के लिए अलर्ट रहने को कहा था। READ ALSO: योगी सरकार को लेकर यूपी के सांसदों को PM मोदी की 'नेक' सलाह
पीड़िता जीआरपी को चारबाग रेलवे स्टेशन पर तड़पती हुई हालत में मिली थी। उसने पुलिस को बताया कि वह रायबरेली स्थित अपने घर से लौट रही थी जब दो लोगों ने ट्रेन में उसे एसिड पीने को मजबूर कर दिया और फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन जब वह नहीं मानी तो उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications