शौचालय नहीं बनने पर भड़के सीएम योगी, अफसरों को ग्रामीणों के सामने फटकारा

Recommended Video

    Yogi Adityanath ने Chaupal में लगाई DM की Class, On the Spot सुनाया Decision । वनइंडिया हिंदी

    प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ के दौरे थे जहां उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद सीएम कंधई मधूपुर पहंचे और वहां चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्यायें भी सुनीं। यहां उन्होंने गांव में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बात की और उनसे जानकारी ली। वहीं सीएम योगी ने जब गांव के लोगों से लोगों से पूछा कि उनके घरों में शौचालय है कि नहीं, तो अधिकांश लोगों ने कहा कि उनके घरों में शौचालय नहीं बने हैं। इस बात से नाराज सीएम योगी ने अधिकारियों की क्लास ग्रामीणों के सामने ही ली औऱ निर्देश दिया कि शौचालय के पैसे ग्रामीणों के बैंक खाते में 24 घंटे के अंदर जमा कराएं।

    cm yogi adityanath chaupal in pratapgarh scolding officers over carelessness

    शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सीएम ने जताई नाराजगी

    राशन कार्ड के सत्यापन में देरी पर सीएम योगी ने DSO और DM से गांव में कैम्प लगाकर राशन कार्ड का काम पूरा करने को कहा। स्वच्छ भारत अभियान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान ने तमाम बीमारियों को कम करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना गरीबों को खुशहाली देगी, सांसद औऱ विधायक भी इस पर बल दें। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के पात्रों का चयन सरकार द्वारा किया जाता है और इसमें गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी डीएम और बीडीओ को फटकार लगाई और उन्होंने कहा कि हर हाल में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ की कानून व्यवस्था एवं विकास की भी समीक्षा की। प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को आंकड़ों में हेर-फेर करने से बचे रहने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि केवल आंकड़ों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता है, बल्कि कानून व्यवस्था और विकास जमीन पर दिखाई देना चाहिये। भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टालरेन्स की नीति पर अमल करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+