UP News: संभल के बाद एटा में वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर झड़प, 162 उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज
संभल के बाद यूपी के एटा जिला में दो गुटों के बीच झड़प के बाद 162 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एटा में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद हालात खराब हुए और गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान हिंसक झड़प के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नामजद, जबकि 150 अज्ञात संदिग्ध लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है। उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, संभल के शाही जामा मस्जिद को लेकर संभल में हिंसा के कुछ घंटों बाद, यूपी के एटा में एक हिंसक झड़प हुई, जब लोगों के एक समूह ने जलेसर शहर में एक दरगाह के पास एक निजी भूखंड पर वक्फ संपत्ति होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया।

पुलिस के अनुसार, इस जमीन के मालिक अनिल कुमार उपाध्याय और अन्य लोग हैं, लेकिन भीड़ का दावा है कि उक्त संपत्ति वक्फ बोर्ड की है। इसके बाद भीड़ ने हथौड़ों से चारदीवारी को गिरा दिया और पथराव किया। साथ ही उपद्रवियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी-एएसपी
बवाल की सूचना मिलने पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह और एएसपी राजकुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पीएसी कर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने कहा कि विवादित भूमि निजी पैतृक संपत्ति है, जिसकी पुष्टि राजस्व अभिलेखों से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications