यूपी का ऐसा जिला जहां हिंदू-मुसलमान मनाते हैं साथ गणेश चतुर्थी-मोहर्रम
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिंदू और मुसलमान एकता की अनूठी मिसाल सामने आई है। यहां एक ही गली में दोनों समुदाय के लोग एक साथ मिलकर गणेश पूजा और मोहर्रम मना रहे हैं। कानपुर के जूही लक्ष्मणपुरवा इलाके में एक ही गली में दोनों धर्म के लोग अगल-बगल ही गणेश पूजा और मोहर्रम मना रहे हैं। गली के बाहर बने गेट पर दोनों समुदाय के लोगों ने झंडे लगाए रखे हैं। गली के अंदर का नजारा भी निरला है क्योंकि एक तरफ हिंदुओं का गणेश पंडाल है तो उसके बगल में ही मुस्लिम मोहर्रम मना रहे हैं। एक तरफ ढोल नगाड़ों की थाप में गणपति बप्पा मोरया की जयकार सुनाई देती है दूसरी तरफ मुस्लिम अपने रीति रिवाज से मोहर्रम मना रहे हैं।

यहां की खास बात ये है कि जब हिंदू लोग जब पूजा करते हैं तो मुस्लिम समुदाय के लोग बज रहे अपने साउंड बंदकर उसमें शामिल होते हैं। इसी तरह से जब मुस्लिम धर्म के लोग मोहर्रम की दुआ,फातिया करते हैं तो हिंदू धर्म के लोग अपना लाउडस्पीकर व भक्ति संगीत बंद कर देते हैं।

वहीं दोनों समुदाय की मानें तो इस तरह से कर के दोनों समुदाय एक दूसरे के बीच भाई चारे का माहौल है और समाज में हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications