VIDEO: सिटी मजिस्ट्रेट की बच्चों को चेतावनी, कहा- ऐसे अधिकारी नहीं बन पाओगे!
इसके बाद दुकाने खुलने के बाद देर रात शराबियों की हरकतों से तंग आकर महिलाओं ने झाड़ू और बेलन से शराब की दुकान पर धावा बोला था। लेकिन बच्चों की मांग पर अधिकारी साहिबा ने क्लास ले ली थी।
हरदोई। हरदोई के शहर नघेटा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरआर इंटर कॉलेज के सामने स्थित शराब की दुकानों के सामने छोटे-छोटे बच्चों ने रोड जाम कर दिया और शराब की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी, इस बीच पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने बीच रोड पर ही बच्चों को धूप में बिठा दिया और सड़क के बीचोबीच ही उनकी क्लास लेनी शुरू कर दी। बच्चे धूप से भी तिलमिलाए और सिटी मजिस्ट्रेट से झल्लाए भी लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी बल्कि बच्चों पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी और आखरी बार चेतावनी देकर जाम खुलवाया।

दरअसल शहर के नघेटा रोड पर तीन स्कूल सेंट जेवियर्स, आरआर इंटर कॉलेज और बालिकाओं का स्कूल बाल विद्या भवन है। चंद कदमों की दूरी पर एक मंदिर भी है बावजूद इसके आरआर इंटर कॉलेज के सामने ठेका देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बियर बार की दुकाने खोल दी गई। दुकाने जिस वक्त बन रही हैं तभी इलाके के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रशासन के जूं तक न रेंगी। इसके बाद दुकाने खुलने के बाद देर रात शराबियों की हरकतों से तंग आकर महिलाओं ने झाड़ू और बेलन से शराब की दुकान पर धावा बोला था। तब प्रशासन हरकत में आया और कुछ दिन तक दुकान बंद रही।
फिर दुकाने जब खुलने लगी तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने आरआर इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ शराब की दुकान के सामने बवाल काटा और जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों को समझाने की बजाय उनकी क्लास ही लेनी शुरू कर दी। धूप में वहीं पर बिठाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ये काम जो आप लोगों ने किया आप पर मुकदमा भी दर्ज होगा और लाठी भी चलेगी। इस सब से न तो अफसर बन पाओगे और अगर सोचते हो ठेकेदारी कर लेंगे तो वो भी नहीं कर पाओगे। आखरी चेतवानी देकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम को खुलवाया।
देखिए VIDEO...
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications