VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी चुटिया ने फैलाया डर

जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इसके पीछे तरह-तरह का कारण बता रहे हैं। फिलहाल ये चर्चा आस-पास के गांव में बड़े जोर-शोर पर है।

नोएडा। यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों में चोटी काटने वाले गिरोह का हल्ला है। यूपी के तमाम जिलों के बीच ये बात अब यूपी की सीमा से सटे कई राज्यों में भी सुनाई पड़ रही है। नजारा कुछ ऐसा है कि पीड़ित महिलाएं, लड़कियां, बच्चियां सब अपनी चोटी लिए किसी गिरोह का दावा कर रही हैं। तो इन घटनाओं के बीच चोटी काटा जाना गिरोह का काम है ऐसी पहेली भी बनी हुई है। जैसे-जैसे नए मामले सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे अफवाह का बाजार गर्म होता जा रहा है।

VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी चुटिया ने फैलाया डर
VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी हुई चुटिया ने फैलाया डर

बिहार में पटना के सुगौली में ऐसी घटना देखी गई जहां छपवा गांव की रहने वाली दो बहनें रात में सही सलामत अपने घर में सोई थीं लेकिन जब सुबह उठीं तो उसकी चोटी कटी हुई थी। जिसके बाद उसने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आस-पास में इस बात का हल्ला हो गया। सभी कहने लगे कि राज्य के कई हिस्सों में चोटी कटवा गिरोह का आतंक कायम है। वही अब यहां पहुंच गया है जो महिलाओं की चोटी काटकर भाग जाता है। जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इसके पीछे तरह-तरह का कारण बता रहे हैं। फिलहाल ये चर्चा आस-पास के गांव में बड़े जोर-शोर पर है। गांव वालों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली सभी मौके पर पहुंचकर महादलित बच्ची से पूछताछ करने लगे। बच्ची से पूछताछ कर सभी ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि कैसे इनकी चोटी कटी। देखिए VIDEO...

VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी चुटिया ने फैलाया डर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में भी चोटी कटने की अफवाहों का सिलसिला जारी है। वार्ड नंबर-5 कंचनपुरा निवासी पूजा कोरी (25) ने बताया कि रात 11 बजे जब वो सो रही थी तो किसी ने उसके बाल खींचे तो वो घबराकर उठी। फिर पता चला कि उसके बाल कट चुके हैं लेकिन वहां पर कोई नहीं था। दरवाजे दोनों तरफ से बंद थे। इसकी सूचना उसने अपने घर वालों को दी ये खबर आग की तरह फैल गई। मोहल्ले वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इसे जादू-टोने की बात कह रहे हैं।

VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी चुटिया ने फैलाया डर

यूपी में लगातार बढ़ रहे चोटीकटवा आतंक का कहर लगातार जारी है। लौटकर यूपी आएं तो धीरे-धीरे अफवाहों की पहेली बनी ये घटना हापुड़ में दिन-दहाड़े दहशत की वजह बन गई। जिले में ये तीसरी चोटी कटने की घटना है और गांव में दूसरे दिन उस ही घर में चोटी कटी है। जिस घर में एक दिन पहले महिला की चोटी कटी थी। बता दें कि आज फिर चोटी कटवा का आतंक देखने को मिला है। ये घटना थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा की है। एक युवती घर का काम कर रही थी तभी उसे कुछ महसूस हुआ जब युवती ने पीछे मुड़कर देखा तो उसे कुछ नजर नहीं आया और उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई है। युवती को तभी चक्कर आने लगे और सर दर्द की वजह से वो चिल्लाने लगी। घर में रह रहे लोग चीख सुनकर युवती के पास आए तो देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी है और युवती दर्द की वजह से तड़प रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी।

युवती की हालत ख़राब देखते हुए अस्पातल ले गए युवती की तबियत बिगड़ती जा रही है, वही चोटीकटवा की अफवाह से गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन ये चोटीकटवा आखिर है क्या अपने आप में सवाल है हमारा चैनल इस चोटीकटवा गैंग की पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन शहर में अफवाहों का बाजार गर्म है और लोग ये देखना चाह रहे है की आखिर सच क्या है इस अफवाह का, दहशत में जीने को मजबूर है लोग

VIDEO: यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में पहेली बनी कटी चुटिया ने फैलाया डर

इटावा के चौबिया गांव की रहने वाले एक दंपति का साफ-साफ कहना है कि रात जब वो सो रहे थे। तभी एक साया इनके घर में घुस आया और उसने महिला के बालों की चोटी काटने का प्रयास किया। वहीं महिला का कहना है कि उस साए ने इसकी गर्दन दबाई। वैसे ही उसकी आंख खुल गई। आंख खुलते ही उस साए ने पत्नी के बगल में लेटे पति पर अपने हाथों के नाखूनों से हमला बोल दिया। जिसमें पति-पत्नि घायल हो गए और वो साया अंधेरे में गुम हो गया। पति का कहना है कि वो साया एक फॉक्स की तरह था। उसके हाथ के पंजों में नाखून काफी लंबे-लंबे थे। इस घटना से चौबिया गांव में हंडकंप का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले को कोरी अफवाह बता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+