विवादित बयान देने के मामले में योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा के खिलाफ चार्जशीट फाइल

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में सुरेश राणा ने जो कहा था उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री का पद संभाल रहे सुरेश राणा और 8 अन्य के खिलाफ कैराना की अदालत में चार्जशीीट फाइल की गई है। यह चार्जशीट राणा के उस विवादित बयान से जुड़े मामले में फाईल की गई है जिसमें उन्होंने कर्फ्यू लगाने की बात कही थी।

विवादित बयान देने के मामले में योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा के खिलाफ चार्जशीट फाइल

बता दें कि 11 मार्च को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 28 जनवरी को राणा ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था चुनाव जीत लिया तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।

राणा ने कहा था

राणा ने कहा था, 'यदि मैंने मैदान मार लिया तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लग जाएगा। हमारे सभी भाई भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामली से थाना भवन तक जुलूस निकालेंगे।'

राणा ने भाषण में खुद को हिन्दूओं के हितों की बात करने वाला नेता बताया था। राणा ने जिस वक्त यह बयान दिया वहां केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद थे।

रैली के बाद राणा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद 30 जनवरी 2017 को उनके खिलाफ थानाभवन में चुनाव आयोग के सर्किल अधिकारी ने उन पर केस दर्ज कराया था।

2012 में भी जीते थे

बता दें कि राणा थानाभवन विधानसभा सीट से 2012 में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। राणा चर्चा में 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद आए।

राणा पर दंगों में शामिल होने और दंगाईयों को भड़काने के कई आरोप लगे थे। राणा पर कई मुकदमें भी दंगों के दौरान दर्ज हुए। इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश राणा को थानाभवन से उम्मीदवार बनाया था।

मुजफ्फरनगर दंगों के बाद से सुरेश राणा लगातार चर्चा में बने रहते हैं। वो लागातार मुस्लिम विरोधी बयान देते रहते हैं, जिसको लेकर मीडिया में उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+