'FIR अगर दर्ज भी हो जाए तो!', जातिगत उत्पीड़न पर चंद्रशेखर ने जताई चिंता, CM योगी को लिखी चिट्ठी
UP News: उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने राज्य में जाति आधारित उत्पीड़न की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आजाद ने कहा कि उन्होंने खुद और उनकी पार्टी के सदस्यों ने एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति देखी है।
जहां स्थानीय अधिकारी और पुलिस प्रशासन का रवैया अक्सर असंवेदनशील या आरोपी पक्ष की और झुकाव का होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रशेखर आजाद ने अपनी चिट्ठी में कहा,'संविधान में जातिगत भेदभाव को खत्म करने और अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए उचित प्रतिनिधित्व देने की व्यवस्था की है।'

यह स्थिति ने सिर्फ अधिक चिंताजनक बनी हुई है बल्कि अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि जब प्राथमिकी दर्ज की जाती है, तब भी उनमें अक्सर हल्के आरोप या हेरफेर की गई शिकायतें होती हैं, जिससे पीड़ितों के लिए न्याय पाना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अक्सर पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराने से मना तक कर दिया जाता है।
यहां तक कि कई बार एफआईआर दर्ज भी हो, तो उसमें कमजोर धाराएं लगाई जाती हैं या पीड़ित की तहरीर के साथ छेड़छाड़ की जाती है। इस दौरान आजाद ने मुख्यमंत्री से ऐसे अन्याय के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। आज़ाद ने अपराधियों को प्रभावी ढंग से दंडित करने के लिए एक मजबूत प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उनका मानना है कि इससे हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए भविष्य में होने वाली कठिनाइयों को रोका जा सकेगा। सांसद ने सभी नागरिकों के लिए समान न्याय और सुरक्षा पर भी जोर दिया, उन्होंने सरकार से इन मामलों की रिपोर्ट करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि वे बिना किसी डर के अपनी चिंताओं को व्यक्त कर सकें।
अपने पत्र में, आज़ाद ने इस मुद्दे को न केवल सामाजिक प्रगति में बाधा डालने वाला बल्कि महत्वपूर्ण संकट पैदा करने वाला बताया। उन्होंने उत्पीड़न की आगे की घटनाओं को रोकने के लिए आरोपी व्यक्तियों की सतर्क निगरानी का आह्वान किया। कहा कि सरकार को सभी नागरिकों को समान न्याय और सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications