Chandauli LS Chunav Result 2024: चंदौली में हैट्रिक लगाने से चूके BJP के महेंद्र नाथ, सपा ने दी करारी शिकस्त
Chandauli Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक चंदौली की सीट है। यहां चुनावी नतीजों में समाजवादी पार्टी (सपा) ने 21565 वोटों के अंतर से बीजेपी को पराजित कर दिया। यूपी की कई सीटों की तरह इस सीट पर भी बीजेपी अपनी हैट्रिक का सपना साकार नहीं कर सकी। सपा के बीरेंद्र सिंह ने लगातार दो बार से बीजेपी के टिकट पर जीत रहे महेंद्र नाथ पांडे को करारी शिकस्त दी।
सपा के बीरेंद्र सिंह ने अपने पाले में 472928 घसीटे, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को 451802 वोट ही मिले। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में, चंदौली सीट पर बीजेपी की विजय हुई थी। पार्टी के महेंद्र पांडे 510733 वोट पाकर इस चंदौली सीट से सांसद चुने गए थे। सपा उम्मीदवार संजय सिंह चौहान 496774 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

चंदौली सीट पर रही उठापटक
पिछले कई सालों से इस सीट पर कई राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ती रही हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख हैं। 2009 में बीएसपी के रामकिशुन जीते। 2014 और 2019 में बीजेपी के महेंद्र नाथ पांडे जीते। चंदौली लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास विविधतापूर्ण रहा है। यहां भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर रही है।
एक नजर पिछले कुछ वर्षों के चुनावी परिणामों पर..
वर्ष - दल - उम्मीदवार
2009 - बसपा - रमकिशन
2014 - बीजेपी - महेंद्र नाथ पांडे
2019 - बीजेपी - महेंद्र नाथ पांडे












Click it and Unblock the Notifications