UP 2003 Voter List: मतदाता सूची पर अपडेट, वोटर लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
UP 2003 Voter List: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ अभी से तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले मतदाता सूची को अधिक सटीक और सही बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस व्यापक अभियान के तहत प्रदेशभर के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जा सके। जानिए कैसे 2003 की वोटर लिस्ट को डॉउनलोड करें...

2003 के SIR आधार पर हो रहा अपडेट
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO-UP) की जानकारी के अनुसार, इस बार का विशेष पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किए गए SIR के आधार पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाताओं के नाम, पते, क्वालिफिकेशन, उम्र और अन्य विवरणों का सही-पहचाना अपडेट सुनिश्चित करना है।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले सालों में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पुराने रिकॉर्ड सत्यापित करने और गलतियों को सुधारने की आवश्यकता महसूस की गई थी। इसलिए यह विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक सटीक, पारदर्शी और अपडेट वोटर लिस्ट तैयार की जा सके।
वोटर लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें - पूरी प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए PDF वोटर लिस्ट डाउनलोड करना बेहद आसान बना दिया है। आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करके अपनी विधानसभा / पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट PDF घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं:
सबसे पहले CEO Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट खोलें:
- https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर "Electoral Roll" या "Voter List" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "Download Electoral Roll PDF" विकल्प चुनें।
- अपना जिला (District) और विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency) चुनें।
- फिर अपना Polling Station / Part Number सेलेक्ट करें।
- अंतिम चरण में Download PDF पर क्लिक करें।
- आपकी वोटर लिस्ट PDF सीधे खुल जाएगी या आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
- उसके बाद आप Ctrl + F से अपना नाम आसानी से सर्च कर सकते हैं।
SIR Form: कैसे भरें और किन दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी?
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान यदि आपको नया नाम जोड़ना है, पता बदलना है, गलत विवरण सुधारना है,या मौजूदा नाम का सत्यापन करना है, तो आपको SIR फॉर्म भरना होगा, जो BLO द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।
ज़रूरी दस्तावेज़ों की पूरी सूची (Documents Required):
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार करने के लिए निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
- जन्म प्रमाण पत्र - आयु प्रमाण के लिए
- पासपोर्ट / शैक्षणिक प्रमाण पत्र - उम्र सत्यापन
- निवास प्रमाण पत्र - स्थायी पते की पुष्टि
- आधार कार्ड या पैन कार्ड - पहचान प्रमाण
- सरकारी कर्मचारी / पेंशनभोगी पहचान पत्र - यदि लागू
- भूमि या गृह आवंटन प्रमाण पत्र - पते का प्रूफ
- परिवार रजिस्टर या स्थानीय निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC) - यदि लाभ या आरक्षण हेतु आवश्यक
अधिकारियों का कहना है कि सभी BLO को घर-घर जाकर दस्तावेज़ सत्यापित करने और सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव से पहले बड़ी कवायद - सटीक वोटर लिस्ट पर जोर
चूंकि वोटर लिस्ट किसी भी चुनाव की सबसे अहम दस्तावेज़ होती है, इसलिए CEO कार्यालय इस बार किसी भी तरह की त्रुटि नहीं रखना चाहता। विशेष SIR अभियान के बाद मतदाता सूची अधिक सुव्यवस्थित, अद्यतन और त्रुटिरहित होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग का स्पष्ट कहना है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए शत-प्रतिशत सटीक वोटर लिस्ट तैयार करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications