योगी आदित्यनाथ को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, 36 सुरक्षाकर्मियों के घेरे में रहेंगे
जेड प्लस सुरक्षा मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट रैंक के मंत्रियों, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश और कुछ चुनिंदा नौकरशाहों को मिलती है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ाकर जेड प्लस कर दी है। बतौर सांसद योगी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। सुरक्षा को जेड प्लस करने के फैसले पर गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। जेड प्लस सुरक्षा मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट रैंक के मंत्रियों, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश और कुछ नौकरशाहों को मिलती है।

जेड़ प्लास सुरक्षा में 36 सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा का घेरा होता है। वहीं जेड श्रेणी की सुरक्षा में 11 और वाई सुरक्षा श्रेणी में 2 सुरक्षाकर्मी दिए जाते हैं। जेड़ प्लस सुरक्षा गृह मंत्रालय देता है। वीवीआईपी को खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय सुरक्षा देता है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भी जेड प्लस की सिक्योरिटी दी गई है। असम के सीएम की बोडो और उल्फा जैसे संगठनों से खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications