पलक झपकते शॉप से कैसे गायब कर दिया मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज में देखिए

वाराणसी। चोर की ऐसी कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां ये कोई सपना नहीं बल्कि सच है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को एक चोर लेकर रफूचक्कर हो गया। इतना ही नहीं दुकान मालिक को भी अपने मोबाइल चोरी होने की जानकारी तब हुई जब उसने दुकान में लगे सीसी कैमरे में फुटेज को खंगाला।

CCTV footage reveals this unique theft in Varanasi

चोर ने कुछ यूं गायब किया फोन
मामला दशश्वमेघ थाना क्षेत्र के कोदई चौकी का हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल एसेसरीज का बड़ा मार्केट है। जहां दुकान खोलने के बाद एक मोबाइल एसेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की शॉप चलाने वाले दुकानदार ने अपनी दुकान की साफ सफाई की और फोन चार्जिंग पर लगा दिया। इसी बीच दुकानदार के पास एक युवक गमछा ओढ़े आया और कुछ देर इधर उधर घुमने के बाद मोबाइल को चार्जिंग से निकाला और पलभर में ही वहां से गायब हो गया। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त दुकानदार काउंटर पर ही अपने कुछ सामान को पीछे आलमारी में रख रहा था।

पुलिस कर रहीं हैं खानापूर्ति
काफी देर तक दुकानदार को अपना मोबाइल नहीं मिला तो उसने दुकान में लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। जिसमें एक युवक मोबाइल फोन ले जाता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल दुकानदार ने इस मामले की शिकायत थाने पर कर दी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+