लखीमपुर की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के खिलाफ FIR, लगे ये आरोप

लखनऊ, अक्टूबर 04। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में संग्राम देखने को मिल रहा है। विपक्ष के कई बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये सभी नेता लखीमपुर जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इस बीच यूपी पुलिस ने कल की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा टेनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुल मिलाकर 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

कुल मिलाकर 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पीटीआई के मुताबिक, यूपी पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि आशीष मिश्रा टेनी और अन्य 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लखीमपुर हिंसा मामले में हत्या, गैरकानूनी सभा, हाई स्पीड में गाड़ी चलाने और हिंसा को भड़काने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है। राज्य के एडिशनल मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि "गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है"। उन्होंने कहा कि चूंकि प्राथमिकी की एक प्रति अभी तक उपलब्ध नहीं है, इसलिए उन धाराओं के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी, जिनके तहत केस दर्ज किया गया है।

पूरे मामले पर ADG लॉ एंड ऑर्डर की नजर

पूरे मामले पर ADG लॉ एंड ऑर्डर की नजर

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि वो अभी पूरी घटना पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो लखीमपुर में ही हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है क्योंकि यहां इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "हम जल्द ही मीडिया को इसके बारे में बताएंगे।"

अजय कुमार मिश्रा ने बेटे पर लगे आरोपों को किया खारिज

अजय कुमार मिश्रा ने बेटे पर लगे आरोपों को किया खारिज

आपको बता दें कि कल लखीमपुर में हुई घटना के लिए किसान अजय कुमार मिश्रा के बेटे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी के बनवीर गांव जाने का विरोध कर रहे किसानों को आशीष मिश्रा की गाड़ी ने टक्कर मारी। इसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। इन दोनों घटनाओं में कल से लेकर अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई है।

दूसरी तरफ अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि इस घटना में उनके 3 लोगों मारे गए हैं, जिसमें बीजेपी के दो कार्यकर्ता और उनका एक ड्राइवर शामिल है। अजय मिश्रा का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर हमला किया था। इसी दौरान हमारे 3 लोगों की हत्या कर दी गई। अजय मिश्रा इस पूरे मामले में अपने बेटे की संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+