आगरा: पोस्टर्स लगाने पर सपा प्रत्याशी क्षमा जैन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता लागू है। सपा प्रत्याशी क्षमा जैन के खिलाफ इसके उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा दक्षिण सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी क्षमा जैन के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। राज्य में चुनावों के मद्देनजर आचार संहित लागू है। शहर के नाई की मंडी क्षेत्र में घरों, दुकानों और टेलीफोन के पोल पर, हर जगह क्षमा जैन के चुनाव प्रचार के पोस्टर लगे जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। Read Also: एक पत्नी की ऐसी धमकी जिसे सुनकर पीएम मोदी भी होंगे खुश

आगरा: पोस्टर्स लगाने पर सपा प्रत्याशी क्षमा जैन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

क्षमा जैन के प्रचार वाले इन पोस्टर्स पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नहीं था और न इसके लिए भवन स्वामियों से अनुमति ली गई थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद भवन स्वामियों से अनुमति लिए जाने के बारे में जानकारी ली। भवन स्वामियों ने पुलिस को लिख कर दिया है कि उनसे इसकी अनुमति नहीं ली गई।

आगरा: पोस्टर्स लगाने पर सपा प्रत्याशी क्षमा जैन पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

प्राथमिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने क्षमा जैन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। नाई की मंडी थाने के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कार्यवाई शुरू कर दी गई है। Read Also: 15 विधानसभा चुनावों में अब तक 15 महिला विधायक, छह बार MLA बनीं बेनीबाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+