VIDEO: गुस्साए ग्राहक ने केनरा बैंक के कैशियर को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बागपत। बागपत थाने के ककड़ीपुर गांव में स्थित केनरा बैंक में एक बैंक कैशियर से मारपीट का मामला सामने आया है। बैंक कैशियर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी युवकों ने बैंक अधिकारी को जमकर पीटा उसके बाद फरार हो गए। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

canara bank officer beaten in baghpat

क्या था मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के नाला गांव के रहने वाले प्रवीण का दो सप्ताह पहले एटीएम खो गया था। प्रवीण का खाता ककड़ीपुर गांव के केनरा बैंक में है, जहां वह इसकी शिकायत करने गया था। प्रवीण के मुताबिक उसके खाते से किसी ने रुपये निकाल लिए थे। जिसकी जांच बुधवार को सीसीटीवी फुटेज से कराई जानी थी। प्रवीण अपने दोस्तों के साथ बैंक शाखा पहुंचा था, लेकिन जिस दिन एटीएम से रुपये निकाले गए, उस दिन की फुटेज नहीं मिली। इस बात से गुस्साए युवकों ने बैंक कैशियर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक में तोड़फोड़ भी की गई। उधर, देर रात नाला गांव के एक ग्रामीण ने कर्मचारियों पर एटीएम से रुपये निकाले जाने के मामले में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसके करीब एक घंटे बाद बैंक कर्मचारियों ने भी कैशियर का मेडिकल कराया और बैंक में मारपीट की तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+