ATM को हैंग करने में एक्सपर्ट हैं इस गांव के लोग, मिनटों में खाली कर देते हैं बैंक खाता!

बुलंदशहर। अगर आप ATM कार्ड का इस्तेमाल करते है, तो ये खबर आपके लिए अहम हैं। एटीएम में मदद के नाम पर आप का एटीएम हैंग करके आपके खाते से रकम गायब कर सकते है। बुलंदशहर पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का खुलासा किया है। जो एटीएम कार्ड का पासवर्ड देखकर आपके खाते को खाली कर सकते है।

ATM से रुपए निकाले में एक्सपर्ट है गांव

ATM से रुपए निकाले में एक्सपर्ट है गांव

बुलंदशहर पुलिस ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाने के बाद उसे हैंग करके खाता खाली करने वाले गिरोह के दो हैकरों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बुधवार को बताया कि हैकरों का पूरा गांव ही एटीएम मशीन को हैंग करके रुपए निकालना जानता है। बताया कि हैकर लोगों के पासवर्ड को देखकर एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते को खाली कर डालते है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार

बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस के गिरफ्त में आये एटीएम हैकर शफाक और शाहरूख पलवल के घाघोंट गांव के रहने वाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कैनरा बैंक के एटीएम में ज्योति नाम की महिला रुपए निकाले गई थी। तीन हैकर पहले से ही एटीएम मशीन के कमरे में थे और 2 बाद में ज्योति के पीछे से घुस आये। बताया कि शफाक ने बड़ी सफाई से पहले एटीएम कार्ड का पासवर्ड देखा। इसके बाद दूसरे युवक ने एटीएम मशीन चलाने के बारे में बताकर मदद शुरू की तो शफाक ने सीधे हाथ की तरफ के दो बटन दबाकर मशीन को हैंग कर दिया। जिससे मशीन ने चलना बंद कर दिया। महिला बिना पैसे लिए एटीएम से वापस चली गई। मगर कुछ देर बाद उसके खाते में जमा रकम उड़ा ली गई। बैंक से एसएमएस आने के बाद उसे रकम कटने की जानकारी हुई। जिसके बाद महिला पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर शफाक और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

घाघेंट गांव के युवा कर सकते है एटीएम हैंग

घाघेंट गांव के युवा कर सकते है एटीएम हैंग

शफाक पढ़ा लिखा नही है, लेकिन एटीएम मशीन हैक करने में महारत हासिल है। शफाक की मानें तो पलवल का घाघेंट गांव में अधिकांश युवा एटीएम मशीन हैकर व कार्ड बदलकर खाते खाली करने की महारत रखते है। बताया कि घटना को अंजाम अपनी रिश्तेदारियों में रूक-रुककर करते है।

क्या कहती है पुलिस

क्या कहती है पुलिस

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि एटीएम कक्ष पर साफ लिखा रहता है कि एक वक्त में एक ही व्यक्ति अदंर जाए, लेकिन ज्यादतर एटीएम कक्षों पर सिक्योरीटि गार्ड नहीं रहते। हैकर इसका फायदा उठाकर महिलाओं, फौजियों के परिजनों, वृद्धों आदि को अपना शिकार बना डालते है। पुलिस अभी इन एटीएम हैकरों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने अलग अलग बैंकों के 4 एटीएम कार्ड भी इन हैकरों से बरामद किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+