बुलंदशहर: फिर से सुर्खियों में NH 91, कार से उतार कर बदमाशों ने पति और पत्नी को मारी गोली

नेशनल हाईवे 91 एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गुरुवार को हाईवे पर एक दिनदहाड़े एक दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बुलंदशहर। नेशनल हाईवे 91 एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गुरुवार को हाईवे पर दिनदहाड़े एक दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे, हत्या करने के बाद शव के पास के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा जता रही है।

हाईवे पर पहले से थे हमलवार

हाईवे पर पहले से थे हमलवार

मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात के नेशनल हाईवे एनएच 91 से दोस्तपुर गांव का हैं। बृहस्पिवार को खुर्जा के हसनगढ़ गांव के पूर्व प्रधान रईस और उनकी पत्नी शाईना बुलंदशहर जिला जेल में अपने तीन बेटो से मिलकर अपने घर खुर्जा जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे एनएच 91 के दोस्तपुर गांव के पास हथियार बंद बदमाशों ने पूर्व प्रधान रईस और उनकी पत्नी शाईना को रोका और दोनो के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारें हत्या करने के बाद शव के पास के खेतों में फेंक कर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूर्व प्रधान ने भी की थी हत्या

पूर्व प्रधान ने भी की थी हत्या

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि रईस और शाईना के सिर में गोली मारकर हत्या की गई। फिलहाल पुलिस की तीन टीम गठित करके हत्यारों की तलाश की जा रही हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। बता दें कि 27 सितम्बर 2016 को रईस उर्फ भुटटो ने अपने तीन बेटो के साथ मिलकर नईम की हत्या कर दी थी। जिसमे चारों बुलंदशहर जेल में बंद हैं। बता दें कि रईस उर्फ भुटटो एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और आज जेल में अपने बेटो से मिलने के लिए गया था।

11 महीने पहले भी मां-बेटी के साथ हुई थी हैवानियत

11 महीने पहले भी मां-बेटी के साथ हुई थी हैवानियत

नेशनल हाईवे एनएच 91 को दोस्तपुर गांव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 11 महीने पहले इसी हाईवे पर मां-बेटी के साथ हैवानियत हो चुकी हैं। डकैतों ने हाइवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में ले जाकर पूरे परिवार नकदी, लाखों रूपये का सामान और महिलाओं के जेवर लूट लिए थे। साथ ही डकैतों ने कार में बैठी माँ-बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया था। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे और इलाके की पुलिस सोती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+