Mayawati Update: BSP सुप्रीमो मायावती ने बुलाई अहम बैठक, 2024 की तैयारियों को लेकर मंथन

बसपा चीफ मायावती ने 2024 को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की एक अहम बैठक बुधवार को बुलाई है।

BSP Meeting in Lucknow: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 2024 की तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। मायावती ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें 2024 की रणनीति और वर्तमान में बदलते सियासी समीकरण पर मंथन किया जाएगा। इसमें यूपी के सभी जिलाध्यक्षों को मौजूद रहने को कहा गया है।

मायावती

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर अहम बैठक

बीएसपी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी है। बयान के मुताबिक 23 अगस्त को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर यूपी के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं अन्य जिम्मेवार लोगों को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है।

बसपा जिलाध्यक्षों को बुलाया गया

बसपा के पदाधिकारियों की माने तो इस अहम बैठक में 2024 की रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा और लोकसभा चुनाव के लिहाज से जिन लोगों को अहम जिम्मेदारियां पकड़ाई गई हैं उनसे अपडेट लिया जाएगा और उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक के दौरान मायावती यूपी में बदलते सियासी समीकरण को लेकर भी अपने खास लोगों से चर्चा करेंगी।

mayawati

सपा के साथ मिलकर लड़ा था पिछला लोकसभा चुनाव

गौरतलब है कि मायावती ने 2019 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। इस दौरान बसपा को दस सीटों पर जीत मिली थी जबकि सपा के खाते में पांच सीटें गईं थीं। हालांकि चुनाव समाप्त होते ही यह गठबंधन बिखर गया था। मायावती ने सपा पर वोट न ट्रांसफर करा पाने का आरोप लगाते हुए यह गठबंधन तोड़ दिया था।

बदलते राजनीतिक समीकरण पर करेंगे मंथन

राजनीतिक जानकारों की माने तो दरअसल मायावती ने जो बैठक बुलाई है वह काफी अहम होगी क्योंकि इसमें बीजेपी के खिलाफ बन रहे महागठबंधन INDIA को लेकर भी चर्चा करेंगी। हालांकि मायावती ने साफतौर पर कहा है कि वह इस महागठबंधन में शामिल नहीं होंगी और अगला लोकसभा चुनाव वह अकेले अपने दम पर लडेंगी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे वैसे मायावती अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+