Mayawati: भतीजे आकाश आनंद की माफी पर पिघला बुआ का दिल, मायावती ने पार्टी में फिर से लिया वापस

Mayawati News: आकाश आनंद (Akash Anand) ने अपनी बुआ और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती से माफी मांगी है। साथ ही, एक भावुक कर देना वाला पोस्ट भी लिखा था। वहीं, अब भतीजे की माफी पर बुआ का दिल भी पिघल गया है। मायावती ने आकाश आनंद को फिर से पार्टी में वापस लेने की घोषणा कर दी है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया और पूर्व सीएम मायावती ने रविवार 13 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर लिखा, 'आकाश आनंद द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को माना है। साथ ही, सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने की बात कही है।

Mayawati

ये भी पढ़ें: भतीजे आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, लिखा भावकु पोस्ट, कहा- ससुराल वालों को नहीं बनने दूंगा बाधा

मायावती ने लिखा कि आकाश आनंद ने अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट के लिए जीवन समर्पित करने के मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय। वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूं और जब तक पूरी तरह से स्वस्थ्य रहूंगी, मान्यवर कांशीराम जी की तरह पार्टी व मूवमेन्ट के लिए पूरे जी-जान व तन्मयता से समर्पित रहकर कार्य करती रहूंगी।

ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। मैं अपने निर्णय पर अटल हूं व रहूंगी। वैसे पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी मांगने व आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार सम्पर्क करता रहा है और आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है।

मायावती ने आगे कहा कि किन्तु आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां अक्षम्य हैं। उन्होंने गुटबाजी आदि जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए उनको माफ करने व पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

ये भी पढ़ें: Waqf Bill: मायावती ने लगाया राहुल गांधी पर आरोप तो भड़के दानिश अली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+