भतीजे आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, लिखा भावकु पोस्ट, कहा- ससुराल वालों को नहीं बनने दूंगा बाधा
Akash Anand: आकाश आनंद (Akash Anand) ने अपनी बुआ और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती से माफी मांगी है। आकाश ने माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला पोस्ट भी लिखा है। साथ ही, उन्होंने मायावती से पार्टी में वापस लेने की अपील भी की है।
आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी की चार बार रही मुख्यमंत्री एवं लोकसभा व राज्यसभा की भी कई बार रही सांसद बहन कु. मायावती जी को मैं अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू व आदर्श मानता हूं।'

आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों को व खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा। यही नहीं बल्कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं जिसकी वजह से बहन जी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है।
आकाश आनंद ने आगे लिखा कि मैं इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा। सिर्फ बहन जी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा। तथा पार्टी में अपने से बड़ों की व पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा।
कहा कि बहन जी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा। साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी व बहन जी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Mayawati Expels Nephew Akash Anand: इस वजह से आकाश आनन्द BSP से निष्कासित, जानिए मायावती ने क्यों उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications