Lok Sabha Election: ऐन वक्त पर बसपा ने कर दिया 'खेला', जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का कटा टिकट

Jaunpur Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच जौनपुर से बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। इस बीच उनकी पत्‍नी श्रीकला रेड्डी सिंह का बसपा ने टिकट काट दिया है।

बसपा ने ऐन वक्त पर श्रीकला रेड्डी सिंह को प्रत्याशी के तौर पर बदला दिया है। खबर है कि श्रीकला की जगह पार्टी ने मौजूदा बसपा सांसद श्याम सिंह यादव पर फिर से दांव खेला है। जिसके बाद आज नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल करेंगे।

jaunpur BSP Srikala

मालूम हो कि बसपा से टिकट की घोषणा के बाद श्रीकला रेड्डी ने पिछले दिनों नामांकन भी दाखिल कर दिया था। इस बीच ऐसी चर्चाएं है कि धनंजय सिंह ने अपनी पत्‍नी श्रीकला रेड्डी सिंह का टिकट वापस कराया है।

खबरों के अनुसार सांसद श्याम सिंह यादव ने खुद बताया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको रात में फोन पर जौनपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी थी।

इधर, पर्चा दाखिल कर चुकीं श्रीकला रेड्डी को लेकर एक बैठक भी बुलाई गई है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस बैठक में इस बार फैसला होगा कि टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या नहीं। पता हो कि बसपा ने 16 अप्रैल को श्रीकला रेड्डी सिंह को जौनपुर से टिकट का ऐलान किया था।

जानिए अब किस-किस के बीच चुनावी जंग

जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने कृपाशंकर सिंह को उम्मीदरवार बनाया है,जबकि सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा पर दांव खेला है। वहीं अब बसपा से श्रीकला सिंह को प्रत्याशी बदलने के बाद श्याम सिंह यादव को उतारा है।

25 मई को वोटिंग

आपको बता दें कि यूपी की जौनपुर सीट पर छठे चरण के तहत 25 मई को वोटिंग होगी। इस दिन पूर्वांचल की पांच सीटों लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में भी मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+