BSP की 5वीं लिस्ट जारी, 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी को मिला टिकट, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 BSP 5th list: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बहुजन समाज पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने वाले 11 प्रत्याशियों की पांचवी सूची मंगलवार को जारी कर दी गई।

11 इस लिस्ट में जौनपुर के बाहुबली और जेल में बंद धनंजय सिंह की पत्नी को भी टिकट दिया गया है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को बहुजन समाज पार्टी द्वारा जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

bjp-5th-list-released-dhananjay-singh-wife-will-contest-election-2024-from-jaunpur

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी को टिकट मिल जाने के बाद यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। यहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले ही कृपा शंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया था।

उसके बाद समाजवादी पार्टी द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा को यहां से टिकट दिया गया। हालांकि पहले यह चर्चा थी कि समाजवादी पार्टी इस बार जौनपुर लोकसभा सीट से धनंजय सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है, लेकिन धनंजय सिंह के जेल में जाने के बाद समीकरण बदल गया।

देखें 11 सीटों पर बीएसपी द्वारा किसे बनाया गया उम्मीदवार
बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार मैनपुरी लोकसभा सीट से शिवप्रसाद यादव, बदायूं लोकसभा सीट से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन, बलिया से लल्‍लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला सिंह पत्नी धनंजय सिंह, गाजीपुर से डॉक्टर उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+