यहां भाई ने बहन में उतारी एक के बाद एक गोली तो वहां बहन ने भाई पर चलाए चाकू

पहले मामले में मृतका के शरीर पर लिखा S पुलिस के लिए बड़ा क्लू बना तो दूसरे मामले में नंद भाभी के रिश्ते से मामला खुला।

मैनपुरी। मैनपुरी में कुछ दिन पहले हुई अलग-अलग दो हत्याओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पहले मामले में भाई ने बहन को तमंचे से तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था जबकि दूसरे मामले में बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पहला मामला थाना एलाऊ के ग्राम सलेमपुर पडीना का है जहां पूजा नाम की युवती की शादी थाना कोतवाली मैनपुरी के गोलाबाजार में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पूजा अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। कुछ समय बाद पूजा वापस अपने मायके पहुंच गई जहां परिवार वालों ने उसे समझा-बुझाकर वापस ससुराल जाने को तैयार कर लिया लेकिन उसके भाई को शक था कि वो फिर अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है।

यहां भाई ने बहन में उतारी एक के बाद एक गोली तो वहां बहन ने भाई पर चलाए चाकू

5 जुलाई को पूजा का भाई होशियार सिंह घर से पूजा को लेकर उसको ससुराल छोड़ने के लिए निकला जहां रास्ते में ही उसने अपनी बहन की तमंचे से 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी और पुलिस को झूठी सूचना दी की गांव के एक शख्स ने उसकी बहन की लूट के बाद हत्या कर दी। पुलिस भी उसी दिशा में जांच करने लगी लेकिन पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस को जानकारी हुई की मृतका पूजा के निजी अंगों व हाथ पैरों पर S लिखा हुआ है। वहीं से पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया और जांच के बाद पाया कि भाई ने ही बहन की हत्या की है। S का अर्थ पुलिस ने पूजा के आशिक शैलेष से निकाला।

यहां भाई ने बहन में उतारी एक के बाद एक गोली तो वहां बहन ने भाई पर चलाए चाकू

बहन ने प्रेमी संग की भाई की हत्या

दूसरा मामला एसपी व सीओ सिटी आवास के ठीक सामने का है जहां 8 जुलाई को देर रात को घर में घुसकर दंपति पर जानलेवा हमले और लूटपाट की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को गंभीर अवस्था में सैफई भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ही घायल दंपति में से पति संजय यादव ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विवेचक को बदलकर खुलासे के निर्देश दिए। जिसमे मृतक की बहन की भूमिका पुलिस को संदिग्ध नजर आई। पुलिस के सख्त होने पर मृतक संजय यादव की बहन नम्रता टूट गई और उसने पूरी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी।

उसने बतया कि उसके संबंध पड़ोस के ही गांव लालूपुर रहने वाले एक अधेड़ प्रेमी सरोज से थी। जिसकी जानकारी उसके भाई संजय को हो गई। इसके बाद संजय ने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। इससे आहत होकर उसने अपने अधेड़ प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या की साजिश रच डाली। योजनाबद्ध तरीके से उसने देर रात अपने प्रेमी को घर बुलाया और जिस कमरे में भाई सो रहा था हत्या आरोपी को दरवाजा खोलकर वहां तक पहुंचाने का काम किया। जिसके बाद उसने अपनी भाभी जो की अभी भी सैफई हॉस्पिटल में भर्ती है उस पर भैया की हत्या का आरोप मड़ दिया। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों के तीनों अभियुक्तों को कई धाराओं में जेल भेज दिया है। पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+