बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस का क्लर्क गिरफ्तार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नवजात बच्चों की मौत के मामले में किया गिरफ्तार
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी से 32 बच्चों की मौत हो गई उसके बाद लगातार एक के बाद एक लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के क्लर्क सुधीर पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर को नवजात बच्चों की मौत के सिलसिले में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल आरके मिश्रा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें एंटी करप्शन कोट में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभी तक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत के मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस लगातार इन लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।
इसे भी पढ़ें- वाराणसी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के बिना तड़पते रहे तीन मासूम
इस मामले में इंसेफिलाटिस विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कफील खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ती करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स पर भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवजातों की मौत के बाद काफी विवाद हुआ था, योगी सरकार पर कई सवालिया निशान खड़े हुए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications