जर्मनी जाने के लिए बच्चा पहुंच गया एयरपोर्ट, पापा से बोला- हो गया हूं किडनैप

भदोही। कालीन नगरी भदोही में एक कालीन निर्यातक के 14 वर्षीय पुत्र के अपहरण की सूचना से हड़कम्प मच गया था। लेकिन जब क्राइम ब्रांच ने बच्चे को सकुशल बरामद किया तो चौंका देने वाली बात निकल कर सामने आई। बच्चा अपने परिवार के साथ जर्मनी जाना चाहता था और यह ख्वाइश न पूरी होने पर वह स्कूल से छूटने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गया।

एयरपोर्ट जाते समय घर पर दी सूचना

एयरपोर्ट जाते समय घर पर दी सूचना

एयरपोर्ट जाने के दौरान रास्ते मे ही उसने फोन से अपने घर पर सूचना दे दी कि, कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। सिर्फ जर्मनी जाने की ख्वाइश न पूरी होने पर अपने परिवार को मुश्किलों में डालने वाला 14 वर्षीय छात्र एक बड़े कालीन निर्यातक परिवार से ताल्लुक रखता है।

 परिवार के लोग गए है जर्मनी

परिवार के लोग गए है जर्मनी

पुलिस ने बताया कि जर्मनी में आयोजित कारपेट फेयर में भाग लेने के लिए उसके परिवार के लोग वहां गए हुए हैं और वह भी जर्मनी जाना चाहता था, लेकिन किसी कारण से परिवार के लोग उसे वहां नही ले जा सके। इस बात को लेकर यह इतना नाराज हुआ कि, गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गया। एयरपोर्ट जाते समय रास्ते से ही इसने अपने परिजनों को फोन से सूचना दिया कि, कुछ लोग उसका अपहरण कर ले जा रहे हैं। इस दौरान घबराए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर एसपी ने क्राइम ब्रांच को तत्काल जांच पड़ताल कर छात्र को बरामद करने का निर्देश दिया।

एयरपोर्ट से ही बरामद हुआ बच्चा

एयरपोर्ट से ही बरामद हुआ बच्चा

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को सर्विलांस के माध्यम से छात्र की लोकेशन पता चल गई और तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम ने बाबतपुर पहुंचकर छात्र को बरामद कर लिया। छात्र को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्र ने पुलिस को बताया कि, उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपने मर्जी से एयरपोर्ट आया था और वह जर्मनी न जा पाने के कारण दुखी था और उसे लगा कि वह अकेले वहां जा सकता है। पुलिस भी इस मामले को नादानी में उठाया कदम बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+