UP: पूर्व मंत्री Salman Khurshid के बाग में लाश से सनसनी.. पेड़ पर लटका था युवक, खड़े हुए कई सवाल
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के आम के बाग में एक युवक का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला है। शव कई दिन पुराना लग रहा है, जिसमें से बदबू भी आ रही थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों में से एक वृद्ध महिला ने उसके कपड़े देखकर शव की शिनाख्त की और बताया कि ये उनका नाती है, जो 15 दिन पहले घर से गायब हो गया था।
बता दें कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलसरी गांव में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का एक आम का बाग है। इस बाग में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव लटका देखा। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार, शव कई दिन पुराना होने से सड़ गल गया था और उसमें से बदबू भी आ रही थी। वहीं मौके पर मौजूद एक महिला 'भूदेवी' ने कपड़े व चप्पलें देखकर शव को पहचान लिया और बताया कि यह शव उसके 18 वर्षीय नाती विकास शाक्य पुत्र सर्वेंद्र उर्फ मुकुंदी का है।

भूदेवी ने पुलिस को यह भी बताया कि 15 दिन पहले विकास को उन्होंने नहलाकर कपड़े पहनाए थे। यह कपड़े उसी के हैं। विकास मानसिक विक्षिप्त था। अक्सर वह कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाता था। इसलिए जब 15 दिन पहले वो गायब हुआ तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मृतक विकास की चार बहनें साधना, उपासना, शालिनी, कीर्ति व 8 वर्षीय छोटा भाई आशू है। शव देखकर विकास की मां नीलम शाक्य व दादी भूदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में कई सवाल हैं, जिनके जवाब अभी नहीं मिल सके हैं। पहला ये कि आखिर एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने कैसे बाग में पहुंचकर पेड़ पर फंदा बनाया और उसपर झूल गया? जबकि यह पूरी योजना बनाना एक मानसिक विक्षिप्त 18 वर्षीय युवक के लिया आसान नहीं है।
चूंकि लाश सड़ गल गई थी, तो यह माना जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई है। इसलिए दूसरा सवाल यह खड़ा होता है कि अगर लाश इतने दिन से पेड़ पर लटकी थी, तो इसपर किसी की नजर पहले क्यों नहीं पड़ी। और अगर लाश लटकाई गई है, तो यह हत्या की तरफ इशारा करता है।

हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू पर बारीकी से छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की राह तय होगी।
-
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications