यूपी: हाइवे पर कुचल गए भाई की मदद के लिए गुहार लगाती रही बहन, कोई नहीं आया आगे

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो किसी भी आंख को नम कर दें। यह पूरी तरह से संवदेनहीनता का है। यहां एक नाबालिग कार चालक ने स्कूटी पर सामान लेकर जा रहे युवक को कुचल दिया। घटना के बाद युवक की बहन अपने भाई को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उसकी आंखो के सामने ही भाई की मौत हो गई। ये पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

boy death road accident in moradabad

घटना मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे की है। यहां जितेंद्र अपने बहन को लेने उसकी ससुराल गया था। सामान ज्यादा होने की वजह से जितेंद्र ने अपनी बहन और भांजे को ऑटो में बैठा दिया और खुद सामान लेकर ऑटो के पीछे-पीछे चलने लगा। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के सामने नेशनल हाइवे 24 पर जितेंद्र की स्कूटी को पीछे से आ रही एक कार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जितेंद्र सड़क पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

नेहा के मुताबिक कार एक नाबालिग युवक चला रहा था जिसकी उम्र सोलह साल से कम थी। कार में नाबालिग चालक के पिता भी थे जो इलाज के लिए मुरादाबाद आ रहे थे। नेहा लोगों को रोकती रही, मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मृतक जितेंद्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहा का आरोप है कि पुलिस ने ही कार चालक को मौके से भगा दिया और अब नाबालिग कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय बहानेबाजी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+