कोचिंग में नहीं दिया डिस्काउंट तो स्टूडेंट्स ने कर दी बमबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनाव की घोषणा के साथ एक बार फिर से शहर में बमबाजी का दौर शुरू हो गया है। इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक कोचिंग पर बाइक सवार तीन युवकों ने बमबाजी कर फरार हो गए। हालांकि बमबाजी में कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन, पूरा घटनाक्रम वहां कोचिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

bomb hurlded outside coaching centre in allahabad

गौरतलब है कि पिछले कई साल से परंपरा के तौर पर चुनाव से कुछ दिन पहले ही शहर के कोचिंग संस्थान में चंदा मांगना, फीस डिस्काउंट आदि के लिये अराजकता शुरू हो जाती है। सीसीटीवी में दर्ज हुए घटनाक्रम में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार तीन युवकों ने कोचिंग पर बम बाजी की और ताबड़तोड़ दो बम फेंके। हालांकि घटनास्थल पर सिर्फ एक बम नहीं फटा दूसरा बम पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार युवकों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। हालांकि कर्नलगंज थाने में कोचिंग संचालक द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर युवकों की पहचान की जा रही है।

bomb hurlded outside coaching centre in allahabad

क्या है मामला
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के डायमंड जुबली छात्रावास के सामने अनन्या एकेडमी के नाम से कोचिंग संस्थान है। इस कोचिंग संस्थान आनंद शुक्ला व निहारिका शुक्ला चलाते हैं। वारदात के बाद निहारिका ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कार्पियो से कुछ छात्र आये थे। उन्होंने कोचिंग में डिस्काउंट देने का दबाव बनाया था, लेकिन मना कर देने के बाद वह नाराज हो कर धमकी देकर चले गए थे। 4 दिन पहले भी कुछ युवक बाइक से आए और फिर से फीस कम करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान धमकी दे रहे युवक ने अपना नाम अतुल बताया था और वह कोचिंग संचालिका को किसी जितेंद्र नाम के युवक से मोबाइल पर बात करने के लिए कह रहा था लेकिन सख्त लहजे में जब निहारिका ने युवकों को वापस कर दिया तो उन्होंने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी और अब बाइक से आए तीन युवकों ने कोचिंग के गेट और संचालक की खिड़की पर दो बम फेंके हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी: पेट्रोल पंप ने पानी मिलाकर बेचा पेट्रोल, पता चला तो लोगों ने किया हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+