भाजपाइयों व सैनिक परिवारों ने रक्षा मंत्री के 'अपमान' पर फूंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

मिर्जापुर। जिले के भाजपाइयों और सैनिक परिवार के सदस्यों ने संसद में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ गलत टिप्पणी किए जाने खफा कार्यकर्ताओं ने नगर के रमईपट्टी तिराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपाइयों ने राहुल गांधी से देश के रक्षामंत्री के खिलाफ किए गए अमर्यादित व्यवहार के लिए तत्काल माफी मांगने की मांग की। कहा कि कांग्रेस को अपने रवैये में तत्काल बदलाव लाए अन्यथा आगामी लोकसभा चुनाव में इससे भी बुरी गति होगी।

BJP worker blown up Congress President Rahul Gandhis effigy on defame defence minister

रक्षा मंत्री पर झुठे आरोप पर जताया आक्रोश
पुतला दहन करने से पूर्व जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दिवाकर मिश्र ने कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर तथ्यहीन और व्यक्तिगत आरोप लगाया है। यह देश की जनता को अपमानित करने जैसा है। संसद देश की जनता का प्रतिनिधित्व करती है। संसद में राहुल गांधी की तरफ से दिया गया बयान देश की जनता के खिलाफ है। यहीं नहीं राहुल गांधी ने महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किया है।

राहुल पर सैनिक परिवारों को अपमानित करने का आरोप
राहुल गांधी के बयान से देश की महिलाएं भी आहत है। दिवाकर मिश्र ने कहाकि राहुल गांधी के बयान से सैनिक परिवारों को भी अपमानित करने का कार्य किया है। इसे सैनिक परिवार कभी माफ नहीं करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। सभा के बाद राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में दिवाकर मिश्र, बल्लू, अभिषेक पाण्डेय, अमित पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, बाबूलाल, राजेश व सोनू यादव आदि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+