इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल: यूपी में बीजेपी की लहर, 251 से 279 सीटें आने का अनुमान

इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई दूसरी पार्टी टिकती नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा को यूपी में 251 से 280 सीटों का अनुमान है।

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी आने संकेत दिखाई दे रहे हैं। इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा न केवल आगे है बल्कि सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 251 से 280 सीटें आने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल: यूपी में बीजेपी की लहर

सर्वे में बीजेपी को 251 से 280 सीटों का अनुमान

इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई दूसरी पार्टी टिकती नहीं दिखाई दे रही है। भाजपा को जहां यूपी में 251 से 280 सीटों का अनुमान है तो वहीं समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 88 से 112 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में बहुजन समाज पार्टी सबसे पिछड़ती दिखाई दे रही है। उसे बड़ी हार मिलती नजर आ रही है। इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में बीएसपी को 28 से 42 सीटें आने का अनुमान जताया गया है।

यूपी में सातों चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में सातों चरणों का अनुमान इस प्रकार है...

- यूपी में पहले चरण के दौरान 73 सीटों पर चुनाव हुए थे। इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक इसमें बीजेपी को 50 सीटें आने का अनुमान है। सपा को 7 सीटें आने का अनुमान है, वहीं बसपा को भी सात सीटों का अनुमान जताया गया है।

- दूसरे चरण में 67 सीटों पर मतदान हुए, जिसमें इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 30 सीटें आने का अनुमान है। बीजेपी को 21 और बीएसपी को 3 सीटें आने का अनुमान जताया गया है।
- तीसरे चरण में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल में बीजेपी 39, सपा-कांग्रेस को 15 और बीएसपी को 8 सीटों का अनुमान है।
- चौथे चरण में 52 सीटों पर चुनाव हुए। इसमें इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल बीजेपी को 37 सीटें, सपा-कांग्रेस को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को यहां खाता नहीं खुलने का अनुमान है।
- पांचवें चरण में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 52 सीटों में से 26 सीटें का आने का अनुमान है। सपा-कांग्रेस को 12 और बीएसपी को एक सीट का अनुमान है।
- छठे चरण में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 49 में से 34, सपा-कांग्रेस को 8 और बीएसपी को 5 सीटों का अनुमान है।

- सातवें चरण की 40 सीटों में से बीजेपी को 34, सपा-कांग्रेस को एक और बीएसपी को दो सीटें और अन्य को 1 सीटें आने का अनुमात जताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+