लखनऊ: सड़क पर भाजपा समर्थकों द्वारा सरे आम पीटा गया दरोगा, पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई आरोपी

लखनऊ। 5 जुलाई को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से मारपीट मामले में प्रशांत मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में गुरुवार को अटल कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था। भाजपा समर्थकों को जब यह पता चला की आरोपी प्रशांत पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है तो उन्होंने भीड़ का सहारा लेकर पुलिस के साथ हाथापाई की। भाजपा समर्थक इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी को साथ ले भागे।

लखनऊ : भाजपा विधायक समर्थकों ने बीच सड़क दरोगा को पीटा, भीड़ का फायदा उठाकर ले भागे आरोपी

सूचना के अनुसार यह सभी कार्यकर्ता बीकेटी से भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी के साथ अस्थि कलश यात्रा में मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक ने इससे साफ साफ इंकार किया है। विधायक का कहना है कि इस विवाद में शामिल कार्यकर्ताओं से उनका कोई संबंध नहीं है।

गुरुवार को लखनऊ के झूलेलाल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। इस चौकी प्रभारी अभय की तैनाती लखनऊ विश्वविद्दालय के मुख्य द्वार पर थी। यहां वो यातायात के व्यवस्था का जायजा ले रहे थें। थोड़ी देर बाद अभय मिश्रा की नजर 5 जुलाई को लखनऊ विश्वविद्दालय के प्रोफेसर से हुई मारपीट के आरोप में फरार आरोपी प्रशांत मिश्रा पर पड़ी। समय ना गवाते हुए उन्होंने आरोपी को धर दबोचा और थाने की ओर ले जाने लगे।

उसी दौरान रास्ते से बीकेटी भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी का काफिला गुजर रहा था। जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। भीड़ को देख प्रशांत जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज को सुनकर वह काफिला रुक गया। कुछ देर बाद एक वकिल भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। जिसके बाद भाजपा विधायक समर्थक तथा वकिल के समर्थक दोनों ही पक्ष आरोपी प्रशांत को छोड़ने के लिये दबाव बनाने लगे।

बावजूद इसके जब अभय सिंह नहीं माने और आरोपी को छोड़ने से इंकार कर दिया तो विधायक समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया। अभय सिंह को समर्थकों द्वारा मारा पीटा गया और उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट को भी उखाड़ के फेंक दिया गया। इस बीच अभय सिंह की पकड़ आरोपी प्रशांत मिश्रा पर से कमजोर पड़ गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया।

एएसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा समर्थक प्रशांत को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे जिसके बाद पुलिस तथा भाजपा समर्थकों में हाथापाई हुई। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी हुआ है।इस घटना में शामिल जिसपर भी आरोप सिद्ध होंगे उसपर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+