यूपी: धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजा के बाद की जमकर फायरिंग
फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सेवक संघ के द्वारा दशहरा मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया। संघ के सभी सदस्यों ने एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम में संघ कार्यकर्ताओं व बीजेपी नेताओं ने जमकर फायरिंग भी की। शस्त्र पूजन मे संघ के कार्यकर्ताओं सहित भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस समय फर्रुखाबाद में धारा १४४ लगी है। रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर फायरिंग की।

शुक्रवार को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में जंग के मैदान में प्रयोग होने वाले सभी हथियारों को वैदिक तरीके से बाहर खुले मैदान में लगाकर उनका पूजन अर्चन किया गया है। इस प्रोग्राम में संघ के कार्यकर्ता व भाजपा के नेता भी मौजूद रहे। सेना के हथियारों में 81mm, 84mm, 57mm मोर्टार, रॉकेट लॉचर, एसएलआर राईफल, इंशास राईफल, एके47, एके56, पिस्टल, एमएमजी, एलएमजी, टेली स्कोप, कार्बाइन मशीन गन, बैंड का सामान, कम्पास,गाड़ियां, घोड़ा,नीलकण्ठ पक्षी,सफेद कबूतर आदि सभी का पूजन किया गया। कमांडेंट ने धर्मगुरु सूबेदार श्यामसुंदर उपाध्याय के द्वारा वेदमंत्रो के साथ सर्वप्रथम सेना के झंडे का पूजन किया उसके बाद घोड़े का फिर गाड़ियों, हथियारों का पूजन किया है।
इस दौरान विजय का प्रतीक माने जाने वाले पंक्षी नीलकंठ का भी पूजन किया गया। सेना में चाहे वह द्वापर, सतयुग, कलयुग हो सभी युगों में जो भी सेना रही वह सभी अपने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करने के साथ पूजन करते चले आ रहे है। दूसरी तरफ राम ने रावण का वध आज के दिन ही किया था। उस युद्ध मे सच्चाई से लड़ने वाली सेना की विजय हुई थी। इन हथियारों की पूजा करना महज एक परंपरा है। यहां से निकलने के बाद आरएसएस व भाजपा के लोगों ने इलाके में धारा 144 लागू होने के बावजूद जमकर फायरिंग की।












Click it and Unblock the Notifications