2024 की तैयारियों में जुटी BJP ने बनाया अपना रोडमैप, जानिए इन 5 एजेंडे पर कैसे करेगी फोकस

लखनऊ, 09 जुलाई : उत्तर प्रदेश में चुनाव दर चुनाव जीत हासिल कर रही बीजेपी ने अब 2024 को लेकर अभी से अपना रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने आम चुनाव में 75 प्लस सीटें जीतने का जो टारगेट रखा है उस लिहाज से अब संगठन ने बैठकें भी शुरू कर दी हैं। नेताओं और बूथ अध्यक्षों को टारगेट पकड़ाया जा रहा है। इसके लिए बीजेपी ने अगले आम चुनाव में यूपी में 50 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य निर्धारित किया है वहीं दूसरी और बीजेपी की रीढ़ कहे जाने वाले पन्ना प्रमुखों को और मजबूत किया जाएगा। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में योगी के अलावा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

सराकरी योजनाओं के सहारे 50 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य

सराकरी योजनाओं के सहारे 50 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी। इसके साथ ही लोकसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में जिस तरह से बीजेपी को जीत हासिल हुई है उससे बीजेपी संगठन ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की कवाद की जाएगी। बीजेपी की प्लानिंग इसके जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचकर बीजेपी के वोट प्रतिशत में इजाफा करना है। बीजेपी ने अगले आम चुनाव में 50 फीसदी वोट का लक्ष्य रखा है।

Recommended Video

    Raja Bhaiya, OP Rajbhar और Shivpal Yadav का Draupadi Murmu को समर्थन | BJP | वनइंडिया हिंदी | *news
    चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों को और मजबूत करेगी बीजेपी

    चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों को और मजबूत करेगी बीजेपी

    विधानसभा चुनाव में मिली जीत में पन्ना प्रमुखों का काफी योगदान रहा था। बीजेपी ने हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की थी। उनकी जिम्मेदारी अपनी लिस्ट में आने वाले लोगों को बीजेपी से जोड़कर उन्हें मतदान के लिए बूथ तक पहुंचाना है। बीजेपी अब अपनी इस रणनीति को और धार देगी। इसमें पन्ना प्रमुखों को उन बूथों पर और सशक्त बनाया जाएगा जहां बीजेपी को पिछले चुनावों में हार मिली थी। ऐसे बूथों को बीजेपी ने ए बी और सी कैटगरी में बांटा है और उसी के हिसाब से रणनीति बनाई जा रही है।

    विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर फोकस

    विधानसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर फोकस

    उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार सफलता मिली थी लेकिन यूपी में 22 हजार बूथ ऐसे हैं जहां बीजेपी अभी भी कमजोर है। इन बूथों के चिन्हाकन का काम शुरू कर दिया गया है। इन बूथों के लिए अलग से रणनीति बनाई जाएगी। संगठन मंत्री सुनील बंसल की माने तो यूपी के 1 लाख 73 हजार बूथों को ए बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें 22 हजार बूथ ऐसे हैं जहां बीजेपी कमजोर रही है। सभी सासंदों, विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को लगातार इन बूथों पर प्रवास करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन जगहों पर पार्टी के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जोड़ने की कवायद की जाएगी।

    20 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा बैठक और प्रशिक्षण

    20 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा बैठक और प्रशिक्षण

    संगठन से जुड़े सूत्रों की माने तो बीजेपी की इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को जिला कार्यसमिति की बैठक 15 जुलाई तक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ साथ जिला प्रभारी, जिला संयोजक, विधानसभा क्षेत्र संयोजक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और अग्रिम मोर्चेां के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा संगठन ने अपने सभी मोर्चों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को हर हाल में 15 अगसत तक निपटाने को कहा गया है। इसके तहत 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

    आजमगढ़ और रामपुर की जीत की हुई चर्चा

    आजमगढ़ और रामपुर की जीत की हुई चर्चा

    यूपी में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद यूपी में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। ये सीटें अखिलेश यादव और आजम खां के इस्तीफे के बाद खाली हुईं थीं। इस सीट पर पिछले महीने हुए चुनाव में बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। बीजेपी का दावा है कि इन सीटों पर जीत इसलिए मिली क्योंकि पीएम मोदी और सीएम योगी की जन हितकारी नीतियों को जनता ने स्वीकार किया और उनमें अपनी आस्था व्यक्त की। इसी को अपनी मजबूती बनाते हुए बीजेपी अब अन्य हारी हुई सीटों पर यही फार्मूला लागू करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+