बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का संगम नगरी में भारी विरोध, दिखाए काले झंडे

बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के इलाहाबाद पहुंचने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही सिद्धार्थ के काफिले को रोक लिया। तो वहीं कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

इलाहाबाद। बीजेपी की विडंबना देखिए ! टिकट घोषित न करने पर गैरों से घिरी थी और टिकट घोषित करते ही अपनों से घिर गई। अभी एक महीने पहले जिस नेता के इलाहाबाद पहुंचने पर भाजपाई फूल मालाओं से उसका भव्य स्वागत किया करते थे। अब उसी नेता के विधानसभा प्रत्याशी बनते ही काले झंडे दिखा कर स्वागत किया जा रहा है।इलाहाबाद में बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का संगम नगरी में भारी विरोध, दिखाए काले झंडे

बीजेपी के यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने के बाद आक्रोश से तप रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को जब इलाहाबाद शहर पश्चमी के बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के शहर में आने की सूचना मिली तो कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही सिद्धार्थ के काफिले को रोक लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया तो वहीं कई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सूचना जैसे ही फैली मीडिया और बीजेपी का जिला संगठन भी सक्रिय हुआ। जल्द ही फोन पर हालात संभालने की कवायद शुरू कर दी गई। तत्काल विरोध स्थल से काले झंडे हटवाए गए साथ ही कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया जाता रहा।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का संगम नगरी में भारी विरोध, दिखाए काले झंडे

भारी विरोध झेलने के बाद सिद्धार्थ सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पदाधिकारियों से बातचीत की गई। फिर सिद्धार्थ का काफिला समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचा। हालांकि छोटे शब्दो में उन्होंने कहा कि विरोध जैसी कोई बात नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो फैसला लिया है वह सभी को स्वीकार है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ नाथ सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं साथ ही कई प्रदेश इंचार्ज की भूमिका भी अदा कर रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें इलाहाबाद शहर पश्चिमी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद वह शहर में चुनावी बिगुल बजाने पहुंचे थे। लेकिन शहर पहुंचते ही उनका सामना विरोध और काले झंडे से हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+