बच्चों से रेप मामले पर हेमा मालिनी बोलीं, पहले भी हो रहे थे ऐसे अपराध लेकिन अब हो रही ज्यादा पब्लिसिटी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पहुंची बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को देश में हो रही रेप की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओ से देश का नाम भी खराब हो रहा है। साथ ही वो ये बोल गईं कि देश में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं लेकिन अब इसका ज्यादा प्रचार हो रहा है। बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारी सरकार इसका निवारण जरुर करेंगी।

BJP MP Hema Malini comment on crimes against children

शनिवार को बीजेपी सांसद हेमा मालिनी स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाई। बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गो पर निकाली गयी इस रैली की शुरुआत हेमा ने मंच से बच्चों को संबोधन के साथ की। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चों को हेमा मालिनी ने संबोधित किया। हेमा मालिनी से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बच्चे स्कूल जायेंगे, उनकी पूरी सिक्योरिटी होनी चाहिए। बच्चों के साथ कोई हादसा नहीं होना चाहिए।

कठुआ, उन्नाव, सूरत और देश में बच्चों के साथ हो रहे अपराध पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि अभी इसकी ज्यादा पब्लिसिटी हो रही है। पहले भी शायद हो रहा होगा पर किसी को मालूम नहीं था, लेकिन इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे जो हादसे हो रहे है, नहीं होने चाहिए। इससे हमारे देश का नाम भी खराब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+