BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- यहां बिना चढ़ावे के नहीं होता काम

आगरा। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपनी ही सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया है। विधायक जगन प्रसाद नगर निगम पर हमलावर हैं और वे इस मामले में कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी ही विधायक ने कई पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं और कहा है कि वे 2014 से निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है जो कमीशन पहले 15 प्रतिशत था वो अब बढ़कर 27 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

BJP MLA allegations over nagar nigam of agra says corruption is going on here

आगरा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक जगन ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम अफसरों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक नगरायुक्त पार्षदों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नगर विकास मंत्री और प्रभारी मंत्री से की है। विधायक ने कहा कि वे अफसरों की मनमानी नहीं चलने देंगे। जल्द वे दर्जनों ठेकेदारों को साथ लेकर नगर निगम के भ्रष्टाचार का कच्चा-चिट्ठा खोलेंगे। बता दें कि भाजपा विधायक विकास कार्य की शिला पट्टिकाओं पर अपना नाम न लिखवाए जाने से नाराज हैं।

कहा जा रहा है कि विधायक जगन नगरायुक्त द्वारा उन्हें दी गई 20 लोगों की सफाई टोली को वापस लिए जाने से नाराज हैं। मगर विधायक ने इसे खारिज किया है। उन्होंने कहा कि 14 साल से अपने खर्च पर लोगों की सफाई करा रहा हूं। पिछले अगस्त माह से ही सफाईकर्मी मिले थे। बोले उनसे कभी निजी कार्य नहीं कराया। वहीं दूसरी ओर दूसरा खेमा भी विधायक के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटा है। नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+