केशव मौर्य के गढ़ कौशांबी में भाजपा का सूपड़ा साफ, नहीं खुला खाता

इलाहाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट से अतिउत्साहित भाजपा के लिये बुरी खबर है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गढ कौशांबी में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर भाजपा का खाता तक नहीं खुला है।

सिराथू से ही केशव विधायक थे

सिराथू से ही केशव विधायक थे

आश्चर्य की बात यह है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के पैतृक घर यानी सिराथू नगर पंचायत में भी भाजपा की करारी हार हुई है। ऐसे में यह हार केशव मौर्य के कद को तो प्रभावित करेगी ही। आपको बता दें कि केशव मौर्य के राजनैतिक करियर को उठान कौशांबी की सिराथू विधान सभा सीट ने ही दी थी। पहली बार सिराथू से केशव विधायक बने फिर फूलपुर से सांसद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिये गये और मौजूदा समय में सूबे के उप मुख्यमंत्री हैं।

कौन जीता

कौन जीता

1- नगर पंचायत करारी से सपा की उर्मिला देवी विजयी घोषित।

2- नगर पंचायत सरांय अकिल से कांग्रेस के रोहित आजाद विजयी घोषित

3 - नगर पंचायत चायल से निर्दलीय शिवमणि केसरवानी विजयी घोषित

4- नगर पंचायत सिराथू से निर्दलीय भोला यादव विजयी घोषित

5- नगर पंचायत अझुवा से निर्दलीय अनिल कुमार विजयी घोषित

6- नगर पंचायत मंझनपुर से बसपा के महताब आलम विजयी घोषित

अपना वार्ड भी डिप्टी सीएम नहीं बचा पाए

अपना वार्ड भी डिप्टी सीएम नहीं बचा पाए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह नगर सिराथू नगर पंचायत में भाजपा की करारी हार से कई सवाल उठते हैं क्योंकि यहीं केशव मौर्य का परिवार भी रहता है और राजनैतिक रूप से खासा सक्रिय है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र यादव ने भाजपा के प्रशांत केसरी को 1637 मतों से पराजित किया जे अपने आप में भाजपा की दुर्दशा को दर्शाता है। सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नं- 9 में जहां डिप्टी सीएम केशव मौर्या का परिवार रहता है, उस वार्ड तक को बीजेपी हार गयी है।

वार्ड 9 में बीजेपी प्रत्याशी सीता देवी को निर्दलीय रुक्मणि देवी ने 69 मतों से हराया है। सीधे शब्दों में कहें तो अपना वार्ड भी डिप्टी सीएम नहीं बचा पाये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+