Watch Video:यूपी के उन्नाव में BJP नेता ने छू लिए पीएम मोदी के पैर, फिर प्रधानमंत्री ने क्या किया, देखिए

उन्नाव, 20 फरवरी: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे थे। यहां मंच पर उनके साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। यह घटना कुछ सेकंड की है, लेकिन पीएम मोदी की जो तात्कालिक प्रतिक्रिया रही, वह लोगों को प्रतिक्रियाएं देने को मजबूर कर रहा है। उन्नाव में 23 फरवरी को चौथे चरण में चुनाव होने हैं। इसी रैली में पीएम मोदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, जिनकी विधानसभा सीट करहल में रविवार को तीसरे चरण में वोटिंग हुई है।

पीएम मोदी को भेंट की गई भगवान राम की मूर्ति

पीएम मोदी को भेंट की गई भगवान राम की मूर्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। लेकिन, पीएम मोदी के भाषण शुरू होने से पहले मंच पर सिर्फ 12 सेकंड में एक ऐसा वाक्या हुआ, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जैसे ही पीएम मोदी रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचते हैं। थोड़ी ही देर में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार को प्रधानमंत्री को स्मृति स्वरूप भगवान राम की मूर्ति उपहार स्वरूप भेंट देने के लिए कहा जाता है।

बीजेपी नेता ने पैर छूए तो पीएम मोदी ने उन्हें रोका

बीजेपी नेता ने पैर छूए तो पीएम मोदी ने उन्हें रोका

मूर्ति देने के बाद अवधेश कटियार अचानक शिष्टाचार स्वरूप झुके और प्रधानमंत्री मोदी के पैर छू लिए। इसपर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। उन्होंने कटियार को रोका और संकेतों में साफ बताया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन, उसके बाद पीएम मोदी ने जो किया, उसका अंदाजा किसी को नहीं रहा होगा। वह फौरन कटियार के पैरों में झुकते दिखाई पड़े। यह वीडियो एक भाजपा नेता ने शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता ने इस घटना के बारे में बताया भी है। बता दें कि कटियार को पिछले साल सितंबर में ही उन्नाव में भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे उन्नाव में पार्टी के जिला महासचिव थे।

उन्नाव जिले की 6 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग

उन्नाव जिले की 6 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग

उन्नाव जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें चौथे चरण में यानि 23 फरवरी को वोटिंग होनी है। इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है, 'आपने जरूर देखा होगा...जिस पिता (मुलायम सिंह यादव) को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमा लिया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए.....।' उन्होंने यह भी कहा कि 'वंशवादियों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने और अपने करीबियों का हित है। अगर यूपी के लोगों का कहीं अपमान होता है तो यह आंखें बंद कर लेते हैं, यदि उससे इनका हित नहीं जुड़ा हो तो।' 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कुल सात चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं और अंतिम दौर की वोटिंग 7 मार्च को होगी। 10 मार्च को यूपी समेत सभी पांच राज्यों के नतीजे आएंगे।

बीजेपी नेता ने शेयर किया है ये वीडियो

पीएम मोदी के जिस वायरल वीडियो की बात हो रही है, उसे हरियाणा बीजेपी के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रदेश प्रभारी अरुण यादव ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक कार्यकर्ता के पैर सिर्फ मोदीजी ही छू सकते हैं, वजह ये है कि श्रीराम की मूर्ति देने वाले से खुद के पैर नहीं छुआ सकते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+