'सुप्रीम कोर्ट गए तो सरयू पार भी मस्जिद के लिए जमीन नहीं मिलेगी'
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले अगर मुस्लिम पैरोकार सुप्रीम कोर्ट गए तो सरयू पार भी मस्जिद बनाने के लिए जमीन नहीं मिलेगी।
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से आपस में मिलकर बीच का रास्ता निकालनें का सुझाव दिया है उसके बाद एक बार फिर से यह मुद्दा चर्चा में है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद स्वामी ने कहा कि अगर मुस्लिम पक्षकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो उन्हें सरयू पार की भी जमीन नहीं मिलेगी।

स्वामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई अन्य नेताओँ से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान स्वामी ने कई शहरों के नाम बदलने पर भी चर्चा की, जिसमें लखनऊ को लक्ष्मणपुरी करने व कई अन्य शहरों के नाम शामिल हैं। स्वामी ने लखनऊ के भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश सचिव विद्याशंकरसोनकर व भारत दीक्षित सहित अन्य दलों के नेताओं से भी मुलाकात की।
सूत्रों की मानें तो स्वामी ने इस मुलाकात में यह साफ किया है कि तमाम तथ्य उनके पक्ष में हैं और राम मंदिर अयोध्या में बनेगा, यही नहीं मंदिर वही बनेगा जहां इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने तय किया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले को मुस्लिम संगठन आगे बढ़ाते हैं को फिर उनके लिए ही मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम संगठनों को अयोध्या, काशी और मथुरा पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- शिवपाल ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लखनऊ की सियासत हुई गर्म
सूत्रों की मानें तो बैठक में भाजपा नेताओं से इस बाबत भी पूछा गया कि क्या लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी करना चाहिए, साथ ही अन्य शहरों का नाम बदलने का अभियान शुरु किया जाना चाहिए, तो तमाम नेताओं ने उन्हें अपना समर्थन देने का भरोसा दिया।












Click it and Unblock the Notifications