'प्यार से न माने तो लाठी-गोली के बल पर बनवाएंगे राम मंदिर'
संभल में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लाठी और गोली के दम पर राम मंदिर को बनवाएंगे।
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेश सिंघल ने राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि पहले प्यार से मनाएंगे, नहीं माने तो लाठी-गोली से राम मंदिर बनवाएंगे। उन्होंने मंच से गाय और गंगा के लेकर भी कई भड़काऊ बयान दिए। सबसे अहम बयान उन्होंने राम मंदिर के बारे में दिया।

संभल जिले के बबराला में स्टेशन रॉड पर गिन्नौर के भाजपा विधायक अजीत कुमार के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेश सिंघल ने बोलते हुए कहा कि केंद्र में तो भाजपा की सरकार है ही लेकिन अब यूपी में भी भाजपा की सरकार बनी है।
राजेश सिंघल ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा हमारे लिए अहम है ही इसलिये हम राम मंदिर का निर्माण जरूर करायेंगे। सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर दोनों पक्ष आपस में बातचीत से हल निकालेंगे। नहीं माने तो हम पहले प्यार से मनाएंगे वरना लाठी का भी प्रयोग करेंगे, ज्यादा जरूरत होने पर गोली भी चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications