BJP नेता मनीष शुक्ला ने कहा- 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा कांग्रेस का चुनावी जुमला, यह सिर्फ UP में क्यों ?

लखनऊ, 09 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी कर एक नई शुरूआत करने की कोशिश की है। लेकिन बीजेपी प्रियंका के इस नारे पर सवाल उठा रही है। बीजेपी के नेता और प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि प्रियंका का यह नारा सिर्फ यूपी में ही क्यों उठाया जा रहा है। यदि वाकई में कांग्रेस महिला सशक्तीकरण को लेकर गंभीर है तो उसे यह नारा उन राज्यों में भी उठाना चाहिए जहां चुनाव होने हैं। कांग्रेस यूपी में अपना वजूद तलाश रही है। उसके पास उम्मीदवार नहीं हैं इसलिए लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे के साथ महिलाओं के साथ छल करना चाहती है।

मनीष शुक्ला

बीजेपी के नेता ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। मनीष शुक्ला ने बातचीत के दौरान यूपी के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। मनीष शुक्ला का आरोप था कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण की बात तो करती है लेकिन खुद ही दोहरे मानदंड क्यों अपना रही है। प्रियंका गांधी यूपी में महिलाओं को चालीस फीसदी टिकट, लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे चुनावी जुमले लेकर आ रही हैं लेकिन क्या वह इस बात का जवाब देंगी कि क्या कांग्रेस अपना इसे उन राज्यों में भी लागू करेगी जहां उसकी सरकारें हैं या जहां अगले साल चुनाव होने हैं। प्रस्तुत है मनीष शुक्ला से बातचीत के प्रमुख अंश...।

सवाल: काशी में भव्य काशी दिव्य काशी का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके पीछे पार्टी की क्या मंशा है।

जवाब: देखिए महादेव की नगरी है काशी। काशी विश्वनाथ का महात्मय पूरे विश्व में फैला हुआ है। पीएम मोदी की सोच थी और उसपर 2014 में सरकार बनी तो उसपर काम शुरू हुआ। लेकिन यूपी में अखिलेश यादव की सरकार होने की वजह से काम नहीं हो पाया। लेकिन सरकार बनने के बाद योगी जी के नेतृत्व में इस काम को आगे बढ़ाने का काम किया। हम सौभाग्यशाली है कि काशी का पुराना गौरव प्राप्त हुआ है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बीजेपी की सरकार ने काशी के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करने का काम किया है।

काशी

सवाल: इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और महापौर को बुलाया जा रहा है, इसके पीछे क्या राजनीतिक माहौल बनाने की रणनीति है?

जवाब: काशी को सबसे प्राचीनतम नगरी माना जाता है। काशी की जो परम्पराएं थीं उसको देखते हुए यह कार्यक्रम कुछ भी नहीं है। पिछली सरकारों में जिस तरह से काशी की उपेक्षा हुई थी उसे दूर करने का काम किया गया है। सभी तीर्थस्थलों की उपेक्षा की गई थी। इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे, कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पूरी दुनिया में एक संदेश जाएगा कि योगी और मोदी सरकार ने मिलकर काशी के गौरव को दोबारा लाने का काम किया है।

सवाल: सपा की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह ने इसे पुरानी सरकार का प्रोजेक्ट बताया है, इसको लेकर क्या कहेंगे ?

जवाब: यह काफी हास्यास्पद है। चाहे वह ओम प्रकाश सिंह हों या अखिलेश यादव हों। जिस तरह से वो बचपना कर रहे हैं उनके मुंह से इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं। पुरा प्रदेश ही नहीं देश जानता है कि अखिलेश सरकार की हिन्दुओं के तीर्थस्थलों को लेकर क्या रवैया था। मुलायम सिंह जब सपा के अध्यक्ष थे तब कारसेवकों पर गोली चलवाई गई वो भी सिर्फ एक वर्ग को खुश कर ने के लिए। अयोध्या में वर्षों से चली आ रही पंचकोसी परिक्रमा को रोक दी गई। कांवड यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। सपा सरकार में दंगे होते रहे। देश और प्रदेश की जनता ने जिस परिपक्वता का परिचय दिया है उससे एक संदेश गया है कि बहुसंख्यक वर्ग के धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। ये लोग सीजनल धार्मिक बने हैं।

ओम प्रकाश राजभर

सवाल: पूर्वांचल में अखिलेश-राजभर के गठबंधन का कितना असर पड़ेगा

जवाब: बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि चुनाव में विपक्षी चाहे जितना भी कमजोर हो लेकिन अपनी रणनीति पुख्ता होनी चाहिए। रहा गठबंधन का सवाल तो 2019 में सपा का बसपा और रालोद के साथ गठबंधन था। उस समय बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में गठबंधन को हराने का काम किया। पूर्वांचल में अखिलेश और राजभर के गठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है। बीजेपी उन सीटों पर भी अपना काम कर रही है जहां वह पिछली बार नहीं जीती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार उन जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

सवाल- बीजेपी विकास के दावे कर रही है लेकिन फिर काशी-अयोध्या के बाद मथुरा में फोकस क्यों ?

जवाब- मुझे लगता है कि इसको एक बड़े नजरिए से देखने की जरूरत है। पीएम मोदी ने 2014 में ही कहा था कि यूपी का विकास तभी संभव है जब पश्चिम यूपी की तरह पूर्वांचल का विकास हो। गोरखपुर में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। अयोध्या में केवल मंदिर नहीं बन रहा है। उसे 100 साल के लिए तैयार किया गया है। वाराणसी में मोदी सरकार बहुत काम कर रही है। काशी में जो विकास के काम हो रहे हैं उसका लाभ निश्चित तौर पर पूर्वांचल के जिलों को भी मिलेगा। विकास के साथ साथ आस्था के विषय को हम लगातार आगे बढ़ाते रहे हैं। बीजेपी हमेशा इसमें आगे रही। पर्यटन स्थलों पर जितना विकास हो रहा है वहां आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+