इस बड़े बीजेपी नेता की कॉल डिटेल्‍स से हुआ खुलासा, कॉलगर्ल कह रही थी- लड़की साढ़े 12 बजे होटल पहुंच जाएगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोचिंग सेंटर की आड़ में जिस्‍मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस रैकेट का संचालक कोई और नहीं बल्‍कि भाजपा का नेता है जिसका नाम जितेंद्र चौधरी है। जितेन्द्र चौधरी ने शहर में भाजपा के नाम पर जगह-जगह बैनर लगा रखे हैं। हालांकि इस मामले में भाजपा का कोई भी नेता या पुलिस खुलकर ये बोलने को तैयार नहीं है की आरोपी जितेंद्र चौधरी भाजपा में शामिल था। पुलिस ने मौके से एक कॉलगर्ल और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि जिस मकान में कोचिंग चल रहा था उसका मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने जब जितेंद्र चौधरी की कॉल डिटेल्स सामने आई है जिसमें डर्टी टॉक का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार कॉलगर्ल और जितेंद्र के बीच फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्‍या है उस ऑडियो क्‍लिप में

क्‍या है उस ऑडियो क्‍लिप में

इस ऑडियो में जितेंद्र और पकड़ी गई कॉलगर्ल आपस में बात कर रहे हैं। साथ ही साथ एक वीडियो क्लिप में छापेमारी के दौरान युवती ने जितेंद्र चौधरी को फोन कर छुड़ाने के लिए कहा तो जितेंद्र चौधरी ने युवती से पूछा कि कितने पुलिसकर्मी हैं। जिसके बाद जितेंद्र चौधरी ने मौके पर मौजूद एक दरोगा से भी बात की। ऑडियो पूरे एक महीने का है। एक जगह वह बीजेपी नेता को यह भी कहती है कि लड़की साढ़े बारह बजे होटल पहुंच जाएगी।

क्‍या हुई बातचीत

क्‍या हुई बातचीत

जितेंद्र-कौन पुलिस वाला है बात कराओ, कॉल गर्ल सिपाही को फोन देती है तो वह कहता है-कौन भाटीजी बोल रहे हो क्या, मैं भारतीय जनता पार्टी का सह क्षेत्र संयोजक जितेंद्र चौधरी बोल रहा हूं, क्या मामला हुआ है बताओ? इस पर सिपाही कहता है-मामला जो हुआ है, वह फोन पर नहीं बता सकता। यही नहीं जब कॉलगर्ल को पुलिस थाने लाती है वहां भी वह बीजेपी नेता को फोन करती है, पुलिस के पास मौजूद ऑडियो के मुताबिक लड़की कहती है-हैलो, चौधरी साहब कहां हो, मैं पकड़ी गई, जल्दी नई मंडी थाने आ जाओ।

क्‍या कहना है पुलिस का

क्‍या कहना है पुलिस का

नई मंडी के सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सेक्स रैकेट चलाने को लेकर बीजेपी नेता के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं, इसीलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीजीपी जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने जितेंद्र चौधरी को पार्टी का कार्यकर्ता स्वीकार करते हुए सफाई दी कि उसके किसी कृत्य से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+