सपा छोड़कर भाजपा में आए बुक्कल नवाब ने हनुमान जी को चढ़ाया 20 किला का घंटा
नामांकन करने के बाद मंगलवार को बुक्कल नवाब हजरतगंज इलाके में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान बुक्कल नवाब ने भगवा कुर्ता पहना हुआ था।
नई दिल्ली। यूपी में विधान परिषद चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सियासी उठा-पटक का दौर शुरू हो गया है। अपने-अपने उम्मीदवारों को एमएलसी बनाने के लिए जहां भाजपा, सपा और बसपा वोटों का इंतजाम करने में जुटी हैं, वहीं पार्टियों के प्रत्याशी भी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। यहां बात हो रही है समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब की, जिन्हें भाजपा ने अपना एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। बुक्कल नवाब ने मंगलवार को लखनऊ के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 20 किलो वजन पीतल का घंटा अर्पित किया।

भगवा पहन पहुंचे हनुमान मंदिर
बुक्कल नवाब ने सोमवार को लखनऊ में एमएलसी प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के टिकट से नामांकन किया। नामांकन करने के बाद मंगलवार को बुक्कल नवाब हजरतगंज इलाके में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान बुक्कल नवाब ने भगवा कुर्ता पहना हुआ था। भगवान हनुमान के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर में पीतल का 20 किलो वजन का घंटा अर्पित किया। इस दौरान बुक्कल नवाब ने मंदिर में जय श्री राम के नारे भी लगाए।

राम मंदिर के लिए दूंगा 15 करोड़ रुपए
मंदिर में दर्शन के बाद बुक्कल नवाब ने कहा, 'अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा। मैं घोषणा करता हूं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के 15 करोड़ रुपए दूंगा। मेरा परिवार शुरू से ही हनुमान जी का भक्त रहा है। मेरे पूवर्जों ने लखनऊ के अलीगंज इलाके में हनुमान मंदिर का निर्माण भी कराया था।' बुक्कल नवाब के भगवा कपड़ों में हनुमान मंदिर जाने पर देवबंदी उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। बुक्कल नवाब को इस्लाम विरोधी करार देते हुए उलेमा ने कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

कब है एमएलसी चुनाव?
आपको बता दें कि बुक्कल नवाब ने यूपी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने उन्हें आगामी विधान परिषद के चुनावों में प्रत्याशी बनाया है। 26 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की 13 और बिहार की 11 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वोटिंग के बाद इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications