इलाहाबाद में बंगाली वोटरों को साधने में जुटी भाजपा

इलाहाबाद में बंगाली मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने उतारी बंगाली नेताओं की फौज, पार्टी को बंगाली वोट हासिल करने का पूरा विश्वास

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद में बंगाली मतदाताओं को लुभाने के लिए पश्चिम बंगाल के नेता को इसकी कमान सौंपी है। इलाहाबाद में तीन विधानसभा सीटों पर बंगाली मतदाताओं को देखते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल के नेता को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इलाहाबाद में पश्चिम इलाहाबाद, पूर्वी इलाहाबाद, दक्षिणी इलाहाबाद में बंगाली मतदाताओं की कुल आबादी तकरीबन 1 लाख है। इन तीनों सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होना है। मौजूदा समय में इलाहाबाद से भाजपा के पास एक भी विधायक नहीं है।

bjp

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल बेरीवाला, पश्चिम बंगाल के सचिव रितेश तिवारी, भाजपा के पूर्व विधायक समिक भट्टाचार्य, व उमाशंकर घोष को पार्टी ने बंगाली मतदाताओं को लुभाने के लिए इन्हें मैदान में उतारा है। समिक भट्टाचार्य का कहना है कि हम इन तीन सीटों पर एक लाख बंगाली वोटर्स को साधने की कोशिश करेंगे, अभी तक हमारा चुनाव प्रचार काफी अच्छा रहा है और यह हमारी पार्टी के पक्ष में जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बहराइच: पीएम नरेंद्र मोदी की गुरुवार को रैली, SPG ने अभी से डाला अपना डेरा

तिवारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ अभी तक अहम भूमिका निभाते आए हैं, वह भी इस इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं भट्टाचार्य इलाहाबाद पूर्व से भाजपा के उम्मीदवार हर्ष बाजपेयी के लिए प्रचार कर रहे हैं। भट्टाचार्य और तिवारी भाजपा नेता नंद कुमार गुप्ता के लिए प्रचार कर रहे हैं जोकि इलाहाबाद दक्षिण से चुनावी मैदान में हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह का कहना है कि बंगाली समुदाय हमें अपना समर्थन दे रहा है वह कह रहे हैं भाग गुंडाराज भाग, मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भाजपा प्रदेश में इतिहास रचेगी और इलाहाबाद की सीट पर जीत हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+