सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। इस शख्स ने पोस्ट मे योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर एडिटिंग करके किसी जानवर की फोटो लगा दी और साथ ही उसमे कैप्शन भी डाल दिया इसे आप इसे कितने जूते मारना पंसद करेंगे। हलांकि इस तस्वीर के पोस्ट होते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओ ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया।

फोटो डालने वाला सपा नेता !
दरअसल मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। यहां बीजेपी नेता पंकज दिवाकर के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य नेताओं ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब दस बजे फेसबुक पर मोनू यादव नाम के शख्स ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है। साथ ही उसमे ये भी लिखा है कि योगी आदित्यनाथ को कितने जूते मारना पसंद करोगे। उनका कहना है कि फेसबुक पर पोस्ट डालने वाला शख्स सपा नेता है। मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजपा नेता ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डालने से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं।
पहले भी भड़काऊ पोस्ट डालता रहा है मोनू
मामले की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि इससे पहले भी मोनू इस तरह के पोस्ट डालता रहा है। फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ की फर्जी तस्वीर के साथ पोस्ट डालते ही इलाके के हिंदू संगठनों मे जबरदस्त उबाल आ गया जिसके बाद थाने मे आरोपी मोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अभी ये पता नही चल सका है कि मोनू यादव सपा नेता है या कोई आम शख्स लेकिन शिकायतकर्ता पोस्ट करने वाले को सपा नेता बता रहे है। शिकायतकर्ता पंकज दिवाकर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर किसी हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ डाली गई फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को हिंदू संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला का कहना है कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी मोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications